Injection Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कई बार मामले हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और चीख भी निकल जाएगी। क्योंकि, जिस तरह से एक महिला को डॉक्टर सुई लगा रही है, उसे देखकर किसी की भी चीख निकल सकती है। अब यह वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
इस दुनिया में आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसके बारे में हो सकता है आप कल्पना भी ना करें। वीडियो देखकर ऐसा लगता है ये नजारा किसी हॉस्पिटल का है। जहां एक महिला को महिला डॉक्टर सुई लगाने की तैयारी कर रही है। आप देख सकते हैं डॉक्टर कमर में सुई लगाने के लिए तैयार हैं। आमतौर इंजेक्शन आराम से लगाई जाती है। लेकिन, यहां तो माजरा कुछ और ही है। डॉक्टर बड़ी बेरहमी से महिला को इंजेक्शन लगा रही है। इतना ही नहीं बेचारी महिला दर्द के कारण नीचे गिर पड़ती है। इसके बावजूद डॉक्टर रुकने के लिए तैयार नहीं है। वहीं, एक दूसरा मरीज इस दर्दनाक नजारे को देखकर घबरा जाता है और डर के कारण बेचारा भाग खड़ा होता है। तो पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें...
चौंकाने वाला नजारा
वीडियो देखकर यकीनन आपकी भी चीख निकल गई होगी। इतना ही नहीं नजारा देखकर हैरानी भी हो रही होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'rajshthani_hub'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब साढ़े छह लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।
