Desi Jugaad Video: देश-दुनिया में इन दिनों 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कुछ लोग तो जुगाड़ से ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Jugaad Viral Video) होते रहते हैं। हालांकि, कुछ जुगाड़ को देखकर हंसी भी छूट जाती है, जबकि कुछ को देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं जुगाड़ वीडियो (Jugaad Funny Video) पर यूजर्स चटकारे लेते हुए कह रहे हैं, 'सड़क पर आ गई बुलेट ट्रेन'।
आप सबने जुगाड़ के कई वीडियो देखे होंगे। कई बार तो बड़े-बड़े दिग्गज भी देसी जुगाड़ देखकर सोच में पड़ जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देश सकते हैं एक शख्स सड़क पर टैक्ट्र को दौड़ा रहे हैं। लेकिन, उस ट्रैक्टर में उन्होंने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया जिसके सहारे कई ठेले को वों एक साथ खींच रहे हैं। नजारा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई रेलगाड़ी जा रही हो। अगर आप गिनती करेंगे तो पता चलेगा ट्रैक्टर के साथ 20 ठेले चल रहे हैं। देखें वीडियो...
धांसू देसी जुगाड़
वीडियो (Trending Video) देखकर यकीनन आपकी भी हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे आखिर कहां-कहां से लोग इस तरह का आइडिया लाते हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'its_panther_official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 10 लाख लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
