वायरल न्यूज़

Delhi Metro स्टेशन पर लगी अनोखी वेंडिंग मशीन, यात्री यहां से चिप्स या कोल्ड ड्रिंक नहीं बल्कि खरीद सकेंगे अंडरगारमेंट्स

Viral Video: दिल्ली मेट्रो के रोहिणी ईस्ट स्टेशन पर अंडरवियर बेचने वाली वेंडिंग मशीन लगाई गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर मशीनों में स्नैक्स मिलते हैं, लेकिन यहां इनरवियर देखकर लोग हैरान हैं।

Image

Delhi Metro स्टेशन पर लगी अनोखी वेंडिंग मशीन, देखें वीडियो (Photo: Instagram/baddie.billu)

Viral Video: आए दिन दिल्ली मेट्रो के कोई ना कोई वायरल वीडियो हमें देखने को मिलते हैं। कभी लोग वहां डांस का रील्स बनाते नजर आते हैं, तो कभी सीट को लेकर यात्रियों में बहस हो जाती है। लेकिन इस बार दिल्ली मेट्रो एक बिल्कुल अलग कारण से चर्चा में है। वजह है रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर लगी एक खास वेंडिंग मशीन, जिसमें चिप्स या कोल्ड ड्रिंक नहीं बल्कि अंडरगारमेंट्स बिक रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन के अंदर लगी मशीन से लोग ब्रा, बनियान और अंडरवियर जैसी चीजें खरीद सकते हैं।

पहली बार ऐसी मशीन देख महिला रह गई हैरान

बता दें आमतौर पर इस वेंडिंग मशीनों में बिस्कुट, पानी या चॉकलेट मिलती हैं, लेकिन यहां कपड़े बिकते देखकर लोग हैरान रह गए। एक महिला ने जब पहली बार इस मशीन को देखा तो वह भी चौंक गई। वीडियो सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों को यह आइडिया काफी मजेदार लगा। उन्होंने कहा कि अब टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ गई है और हर चीज आसानी से मिल रही है। वहीं कई लोगों ने इसे यात्रियों के लिए फायदेमंद भी बताया। उनका कहना है कि कई बार सफर के दौरान अचानक किसी चीज की जरूरत पड़ सकती है, ऐसे में ऐसी मशीन काम आ सकती है।

यूजर्स ने भी किए कई तरह के कमेंट्स

हालांकि कुछ यूजर्स ने इस पर सवाल भी उठाए। लोगों ने मजाक में कहा कि कौन मेट्रो स्टेशन पर खड़े होकर सोचेगा कि “अरे, अंडरवियर पहनना भूल गया, चलो यहीं से खरीद लेते हैं।” कई लोगों को यह थोड़ा अजीब लगा, लेकिन फिर भी उन्होंने माना कि सोच नया है। असल में शहरों में अब सुविधाएं बढ़ती जा रही हैं। मेट्रो सिर्फ सफर का साधन नहीं रही, बल्कि वहां छोटी दुकानों, कैफे और अब ऐसी मशीनों का भी इस्तेमाल हो रहा है। इससे यात्रियों को जरूरत की चीजें तुरंत मिल जाती हैं और समय भी बचता है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर baddie.billu नामक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब खूब देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article