वायरल न्यूज़

Viral Video: ताकत में कमजोर हिरण ने दिमाग से दे दी खतरनाक मगरमच्छ को मात, ताकता रह गया मुंह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 10:59 PM IST

Crocodile Deer Fight: ताकत के सामने बुद्धि हमेशा जीतती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी मानेंगे कि बुद्धि के सामने ताकत का कोई सानी नहीं है। एक हिरण किसी झील के किनारे पानी पीने पहुंचा था। इस बीच एक मगरमच्छ उसे खाने के लिए आता है।

Image

हिरण और मगरमच्छ (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला वीडियो
  • हिरण ने अपनी होशियारी से दे दी मगरमच्छ को मात
  • हिरण को खाने आया मगरमच्छ मलता रह जाता है हाथ

Crocodile Deer Fight: जंगल का एक नियम है कि जो जितना ताकतवर होता है, वही इलाके का राजा होता है। शेर इसीलिए जंगल का राजा होता है क्योंकि वह सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता है। इसी तरह मगरमच्छ भी पानी का राजा होता है। अपने इलाके में वह बड़े से बड़े जानवरों को पल भर में मौत की नींद सुला देता है। हालांकि, ताकत के सामने बुद्धि हमेशा जीतती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी मानेंगे कि बुद्धि के सामने ताकत का कोई सानी नहीं है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हिरण किसी झील के किनारे पानी पीने पहुंचा था। इस बीच एक मगरमच्छ उसे खाने के लिए आता है। इस दौरान जो होता है, उसे देखकर आपको मजा आ जाएगा। आपने अक्सर देखा होगा कि हिरण अधिकतर शेर, चीता या तेंदुआ का शिकार बनता है। वहीं, कई बारन मगरमच्छ भी हिरण को अपना शिकार बनाते नजर आते हैं। हिरण जब नदी के किनारे पानी पीने आते हैंं तो मगरमच्छ हमेशा उनको अपना शिकार बना लेते हैं। हालांकि इस वीडियो में पूरा उल्टा है। देखें वीडियो-

हिरण की फुर्ती के आगे हार जाता है मगरमच्छ

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी पी रहे हिरण पर जैसे ही मगरमच्छ हमला करता है। हिरण अपनी बुद्धि और फुर्ती का इस्तेमाल करता है। अपनी चुस्ती से वह मगरमच्छ को मात दे देता है और खुद की जान बचाने में कामयाब होता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ की जरा सी आहट पर वह अपने कदम पीछे कर लेता है और खूंखार मगरमच्छ हाथ मलता रह जाता है। हिरण की फुर्ती देखकर पता चलता है कि आधे सेकेंड से भी कम समय में उसने अपनी जान बचा ली। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article