वायरल न्यूज़

VIRAL VIDEO: बेड पर सोने जा रहा था शख्स तभी निकल आया सांप, नजारा देखकर कांप जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 22, 2024, 10:27 AM IST

VIRAL VIDEO: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि सांप बेड पर है और उसी समय शख्स बेड पर सोने के लिए जा रहा था। मगर गनीमत रही कि वो चौंकन्ना हो गया और खुद को सुरक्षित दूरी पर कर लिया।

Image

बेड पर रेंगता हुआ नजर आया खतरनाक सांप। (Photo/Instagram)

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया की दुनिया में सांप से जुड़े हर रोज ढेरों वीडिया वायरल होते हैं। इनमें कुछ तो इतने खतरनाक होते हैं जिन्हें देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो आपकी हालत पतली कर देगा। इसमें जहरीला सांप ऐसी जगह नजर आया है कि सोचकर ही डर लगने लगेगा। जी हां सांप बेड पर नजर आया है। वायरल वीडियो में देखेंगे कि सांप बेड पर है और वहां रखे चार्जर से जूझ रहा है। इसमें उसका गुस्सैल रूप साफ देखा जा सकता है।

बेड पर दिखा सांप

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि कमरे में बेड रखा है। उसपर कंबल रखा है और मोबाइल चार्जर भी दिखाई देता है। मालूम होता है कि एक शख्स सोने की तैयारी में था कि मगर इससे पहले वो बेड पर जाता उसे कुछ अजीब चीज नजर आई है। शख्स ने पास जाकर देखा तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। वो अजीब चीज कुछ और नहीं बल्कि जहरीला सांप था। गनीमत रही कि इससे शख्स ने खुद को सुरक्षित दूर पर कर लिया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि सांप मोबाइल चार्जर को ही डसने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। इधर शख्स ने तुरंत पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि सांप कई फीट लंबा है। अगर शख्स गलती से बेड पर सो गया होता तो कल्पना की जा सकती है कि उसके साथ क्या होता। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article