वायरल न्यूज़

Viral Video: पल भर में पूरे का पूरा हिरण निगल गया अजगर, लोगों की हालत हो गई खराब

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 05:37 PM IST

Python Swallow Deer Video: वीडियो इतना भयावह है कि कई लोगों की इसे देखकर हालत खराब हो गई है। कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने यह वीडियो आधा देखने के बाद ही स्किप कर दिया। क्योंकि पूरा वीडियो देखने की उनकी हिम्मत नहीं हुई। आप देख सकते हैं कि कैसे अजगर हिरण को मुंह खोलकर निगल रहा है।

Image

खतरनाक अजगर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो ने उड़ा दिए यूजर्स के होश
  • हिरण को निगल गया खूंखार अजगर
  • कुछ ही सेकंड में निगल गया पूरा अजगर

Python Swallow Deer Video: अजगर इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जीवों में से एक होता है। अपने शिकार को वह जिंदा निगल जाता है। सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें अजगर बड़े से बड़े जानवर को भी निगलता नजर आता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अजगर देखते ही देखते एक हिरण को पूरा निगल जाता है। आप देख सकते हैं कि अजगर उस हिरण को कुछ ही सेकंड में पूरा निगल जाता है।

वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

वीडियो में आप अजगर को हैरानी से देख सकते हैं कि कैसे वह हिरण को मुंह खोलकर निगल रहा है। यह सीन बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है और सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा रहा है। वीडियो इतना भयावह है कि कई लोगों की इसे देखकर हालत खराब हो गई है। कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने यह वीडियो आधा देखने के बाद ही स्किप कर दिया। क्योंकि पूरा वीडियो देखने की उनकी हिम्मत नहीं हुई। अजगर जिस तरह से हिरण को निगल रहा है, कुछ लोग कह रहे हैं कि वह बर्मीज अजगर है। देखें शॉकिंग वीडियो-

बता दें कि बर्मीज अजगर धरती पर पाए जाने वाले सबसे बड़े सांपों में से एक है। वीडियो को beautiful_new_pix नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि अजगर के शरीर पर एक शख्स टैप कर रहा है। इसके बाद भी अजगर कुछ ही पल में हिरण को निगल जाता है। इस हैरान करने वाला वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'ओह ये कैसे हो सकता है?' बता दें कि वीडियो को 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article