वायरल न्यूज़

Viral Video: फुल स्पीड में पानी से बाहर आया मगरमच्छ, पूरा का पूरा जानवर जिंदा चबा गया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 9, 2022, 06:49 PM IST

Crocodile Viral Video: आपने इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ शेर और चीता जैसे जानवरों से भी पंगा लेता नजर आता है। इस वीडियो में ऐसा लगता है कि मगरमच्छ बस तबाही ला देगा। मगरमच्छ का यह खूंखार रूप देख नेटिजन्स भी सहम गए हैं।

Image

मगरमच्छ का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ का हैरान करने वाला वीडियो
  • वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे
  • जोरदार तरीके से हमला करता है मगरमच्छ

Crocodile Viral Video: मगरमच्छ पानी का सबसे खूंखार जानवर होता है। अपने इलाके में पाकर वह बड़े से बड़े सूरमा को मौत के घाट उतार देता है। कई बार तो वह पानी के बाहर आकर भी अपना शिकार कर लेता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ पानी के बाहर निकलकर जोरदार तरीके से अपने शिकार पर धावा बोलता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है।

अपने शिकार को सूंघ लेता है मगरमच्छ

वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जैसे मगरमच्छ ने अपने शिकार को सूंघ लिया हो। इसके बाद वह पानी से बाहर निकलकर अपने शिकार को दबोच लेता है। यह देखने में बहुत ही खूंखार लगता है। आपने इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ शेर और चीता जैसे जानवरों से भी पंगा लेता नजर आता है। इस वीडियो में ऐसा लगता है कि मगरमच्छ बस तबाही ला देगा। आपको नजर आ रहा होगा कि एक जेब्रा और दो अन्य जानवर नदी के अंदर अपनी प्यास बुझाने आते हैं। देखें वीडियो-

इसी बीच पानी के अंदर घात लगाए मगरमच्छ बैठा होता है। जैसे ही मगरमच्छ की नजर उन जानवरों पर पड़ती है, वह तूफानी स्पीड में बाहर आता है। इसके बाद वह उनमें से एक जानवर को दबोच लेता है। यह देखकर जेब्रा और दूसरा अन्य जानवर सहम जाते हैं। मगरमच्छ का यह खूंखार रूप देख नेटिजन्स भी सहम गए हैं। वीडियो को wildlifemoreandwildlife_stories नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article