Viral Video: भारत में शादी को लेकर अक्सर दो राय होती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि बड़ी और भव्य शादी (जिसे 'बिग फैट इंडियन वेडिंग' कहा जाता है) ही सही तरीका है, जबकि कई लोग इसे समय और पैसे की बर्बादी मानते हैं। सच यह है कि भारतीय शादियां बहुत भव्य और विस्तृत होती हैं। छोटी-छोटी रस्मों और समारोहों में भी बहुत खर्चा होता है। इसी कारण कई जोड़े ऐसी बड़ी शादियां करने से बचते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक कपल ने महंगी शादी छोड़कर नया घर खरीदा और उसी घर में शादी के फेरे लिए।
वीडियो (Viral Video) में दिख रहा है कि यह जोड़ा एक सुंदर और सजाए हुए फ्लैट में शादी कर रहा है। जोड़े ने उस बड़ी और महंगी शादी के बजाय अपने पैसों का इस्तेमाल घर खरीदने में किया। यह कदम सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 'श्रीओम कुमार' नाम के एक यूजर ने साझा किया था, जिसे एक दिन में 4 लाख 73 हजार से ज्यादा बार देखा गया। लोग इस जोड़े के इस फैसले को बहुत समझदारी भरा और प्रेरणादायक बता रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि यह एक स्मार्ट और भविष्य के लिए अच्छा निवेश है।
कुछ ने कहा कि शादी में रिश्तेदारों को आमंत्रित करने की जरूरत नहीं है, बल्कि प्यार और समझदारी से शादी की जानी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “शादी और घर दोनों में से चुनाव करना कठिन होता है, लेकिन इस कपल ने सही फैसला लिया। इस वायरल वीडियो से साफ दिखता है कि आजकल लोग अपनी शादी को भव्य बनाने से ज्यादा अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। बड़ी शादियों की जगह छोटी, सिमित और समझदार शादी करने का ट्रेंड बढ़ रहा है, जिससे पैसा भी बचता है और जीवन में स्थिरता आती है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को iasworldofficial नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। दिसे खूब देखा जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
