वायरल न्यूज़

Viral Video: ऐसी पत्नी हर किसी को मिले! हाईवे पर कार खराब हुई तो खुद उतरकर लगाने लगी धक्का

Husband wife love video: हाईवे पर खराब हुई कार को धक्का लगाते पति-पत्नी का साथ लोगों का दिल जीत रहा है। पत्नी का बिना झिझक मदद करना रिश्तों में सच्चे साथ और भरोसे की मिसाल बन गया है।

Image

कार को धक्का लगाते वीडियो ने जीता दिल (Photo: Instagram/jeet.apki)

Couple highway car breakdown emotional video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंसानियत और रिश्तों की सच्ची ताकत देखने को मिलती है। वीडियो (husband wife love video) में एक पति-पत्नी की जोड़ी नजर आती है, जो अचानक आई परेशानी का मिलकर सामना करते हैं। दरअसल, एक व्यस्त हाईवे पर उनकी कार अचानक खराब हो जाती है। बीच सड़क पर गाड़ी रुक जाने से दोनों थोड़े परेशान हो जाते हैं, क्योंकि वहां ट्रैफिक भी काफी होता है। ऐसी स्थिति में पति गाड़ी को संभालने के लिए ड्राइविंग सीट पर बैठा रहता है और उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करता है।

मुश्किल समय में साथ निभाना ही असली रिश्ते की पहचान

इसी दौरान पत्नी बिना किसी झिझक के तुरंत मदद के लिए आगे आती है। वह पूरे आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ कार को पीछे से धक्का लगाने लगती है। उसका यह कदम दिखाता है कि मुश्किल समय में साथ निभाना ही असली रिश्ते की पहचान होती है। पत्नी का अपने पति के प्रति यह सहयोग और समर्पण लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया (emotional viral video) यूजर्स महिला की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इसे सच्चे प्यार और पार्टनरशिप का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिंदगी में ऐसे ही साथ और समझ की जरूरत होती है, जहां दोनों एक-दूसरे के लिए हर परिस्थिति में खड़े रहें।

रिश्तों में साथ, भरोसा और सहयोग सबसे ज्यादा रखते हैं अहमियत

हालांकि, यह वीडियो किस जगह का है, इसकी अभी तक कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी, यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही है और लोगों के दिलों को छू रही है। यह वीडियो (couple highway car breakdown emotional video) एक खूबसूरत संदेश देता है कि रिश्तों में साथ, भरोसा और सहयोग सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर jeet.apki नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article