वायरल न्यूज़

Viral Video: पिता के हमशक्ल को देख हैरत में पड़ा बच्चा, फिर हुआ कुछ ऐसा, देख हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 11, 2023, 08:46 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। दरअसल, इस वीडियो एक बच्चा है, जो अपने पिता की गोद में रहता है। फिर वह अपने पिता के जुड़वा हमशक्ल को देखता है। अब ऐसे में वह कन्फ्यूज हो जाता है कि आखिर उसका पिता कौन है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता के हमशक्ल को देख हैरान हुआ बच्चा
  • कभी इसको तो कभी उसको कहने लगा पापा
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Lookalike Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा अपने पिता की गोद में है। लेकिन इसके बाद आपको जो देखने को मिलेगा, उसे देखने के बाद आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। ये वीडियो (Viral Video) काफी मजेदार है और इसे देखने के बाद आप भी दोबारा जरूर देखेंगे। आलम ये है कि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बच्चा अपने पिता की गोद में है। वहीं पर उसके पिता का हमशक्ल भी रहता है, जिसे देखने के बाद बच्चा शॉक्ड हो जाता है कि आखिर उसका असली पिता है कौन। ऐसे में वह कभी एक के पास तो कभी दूसरे की गोद में जाने के लिए बोलने लगता है। ये वीडियो काफी प्यारा है और काफी मजेदार भी।

पिता के हमशक्ल को देख डिस्टर्ब हुआ बच्चा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि आई होप इसकी मम्मी कन्फ्यूज ना होती हो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कैमरामैन तीसरा हमशक्ल हो। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'toddlers4fun' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article