वायरल न्यूज़

Video: बच्चा है या तबाही! आज की रात गाने पर किया इतना जोरदार डांस, तमन्ना भाटिया भी फिदा हो जाएंगी

Viral Video: आप देख सकते हैं कि बच्चे के डांस पर पूरे रेस्टोरेंट में माहौल बन जाता है। इसके बाद आस-पास खड़े लोग तालियां बजाते हुए बच्चे का जोश हाई करते नजर आते हैं। वीडियो में डांस कर रहे बच्चे का टैलेंट हैरान करने वाला है।

Image

तमन्ना भाटिया के गाने पर डांस (इंस्टाग्राम)

Viral Video: हाल ही में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का एक डांस इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। तमन्ना भाटिया के आइटम सॉन्ग 'आज की रात' लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है। इस गाने पर किए गए डांस के हुक स्टेप्स पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। इसी क्रम में एक बच्चे ने उनके आइटम नंबर पर इतना जबरदस्त डांस किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देख जा सकता है कि 6-7 साल की उम्र का एक बच्चा किसी रेस्टोरेंट की डाइन टेबल पर खड़ा नजर आ रहा है।

बच्चे ने किया जबरदस्त डांस

आप देख सकते हैं कि बच्चा तमन्ना भाटिया के गाने 'आज की रात' गाने पर बहुत ही जबरदस्त ठुमके लगा रहा है। आप देख सकते हैं कि बच्चे के डांस पर पूरे रेस्टोरेंट में माहौल बन जाता है। इसके बाद आस-पास खड़े लोग तालियां बजाते हुए बच्चे का जोश हाई करते नजर आते हैं। वीडियो में डांस कर रहे बच्चे का टैलेंट हैरान करने वाला है। बच्चे के डांस को अगर तमन्ना भाटिया भी देख लें तो उन्हें भी यह काफी पसंद आएगा। बता दें कि यह बच्चा अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही रेस्टोरेंट में आज की रात गाना बजता है, बच्चा टेबल पर चढ़कर आज की रात गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाता है। इस लड़के के ठुमके को देखकर उसके पेरेंट्स भी गदगद नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि रेस्टोरेंट में आए लोग सीटियां बजाकर बच्चे का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे के पिता उसे डांस स्टेप्स याद दिलाते भी दिख रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article