वायरल न्यूज़

Viral Video: भैंस का तांडव...उठा-उठाकर लोगों को ऐसे पटका, देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 01:08 PM IST

Buffalo Attack Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भैंस ने जमकर तांडव मचाया। आलम ये है कि इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।

Image

भैंस का तांडव, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • भैंस का आतंक
  • सरेआम लोगों को उठाक-उठाकर पटका
  • चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी मजेदार चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Buffalo Viral Video) में भैंस ने ऐसा तांडव मचाया, जिससे हाहाकार मच गया।

यह वायरल वीडियो किसी गली मोहल्ले का लग रहा है। हमारे यहां गली मोहल्लों में गाय-भैंस अक्सर घूमती रहती हैं। कई बार लोग इन्हें परेशान करते हैं, तो कभी-कभी ये बेजुबान जानवर भी तांडव मचाते हैं। इस वीडियो (Shocking Video) में आपको बुजेबान का तांडव ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं भैंस कुछ लोगों को दौड़ाते हुए दुकान के पास पहुंच जाती है और पहले एक महिला को हवा में उछाल कर गिरा देती है। इसके बाद एक दूसरी भैंस एक शख्स पर जोरदार हमला करती है। देखते ही देखते नजारा ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। देखें वीडियो...

हाहकारी नजारा

वीडियो देखकर यकीनन आपके भी पसीने छूट गए होंगे। हो सकता है इस तरह का खतरनाक नजारा पहली बार आप देख रहे हों। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'sachin.raghav.naruli' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी कहना है कि भैंस का खतरनाक जलवा। कुछ का कहना है कि क्या खतरनाक नजारा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article