वायरल न्यूज़

Video: बॉर्डर-2 के गाने पर भारतीय सेना के जवानों ने कुछ ऐसा किया डांस, देखकर आप भी दिल हार बैठेंगे

Viral Video: इस देशभक्ति गाने पर भारतीय सेना के जवानों का देश और परिवार के प्रति प्यार उमड़ता दिख रहा है। इस वीडियो में उनका जज्बाती चेहरा भी सामने आ रहा है। अपने घर और गांव से काफी दूर जब वह देश की सीमाओं पर तैनात रहते हैं तो उन्हें अपने घर और गांव की खूब याद आती है।

Army Jawan Dance

आर्मी जवान का डांस (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आपने भारतीय सेना के जवानों को अक्सर सख्त अनुशासन और हाथ में बंदूक के साथ देखा होगा। देश की सुरक्षा के लिए वह -50 डिग्री की भीषण बर्फबारी में कई-कई रात जागकर गुजार देते हैं। वहीं कई बार 50 डिग्री टेंपरेचर की भीषण गर्मी में अपनी देह तपाते बॉर्डर पर खड़े रहते हैं। दूसरी तरफ भारतीय सेना के जवानों का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। यह वीडियो ऐसा है, जो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

वीडियो देखकर आप भी दिल हार बैठेंगे

वायरल हो रहे वीडियो में भारतीय सेना का ऐसा अंदाज देने को मिलेगा, जिससे आपको प्यार हो जाएगा। वीडियो में सेना के जवान हाल ही में आई फिल्म 'बॉर्डर-2' के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस देशभक्ति गाने पर भारतीय सेना के जवानों का देश और परिवार के प्रति प्यार उमड़ता दिख रहा है। इस वीडियो में उनका जज्बाती चेहरा भी सामने आ रहा है। अपने घर और गांव से काफी दूर जब वह देश की सीमाओं पर तैनात रहते हैं तो उन्हें अपने घर और गांव की खूब याद आती है। इसके बाद भी वह अपने कर्तव्य से डिगते नहीं हैं और मौका पर पर अपनी जान भी न्यौछावर कर देते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि भारतीय सेना के जवान दर्जनों की संख्या में मुस्कुराते हुए देशभक्ति गीत पर थिरक रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवानों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप BSF के जवानों 'बॉर्डर-2' फिल्म के देशभक्ति गाने पर फुल जोश और जुनून के साथ डांस करते देख पाएंगे। वर्दी पहनकर जब ये जवान मंच पर ताल से ताल मिलाते हैं, तो पूरा माहौल जोश से भरता नजर आता है। इस दौरान इनके हाथों में बंदूक नहीं बल्कि चेहरे पर मुस्कान और आंखों में वतन के लिए इश्क नजर आ रहा है। इस दिल छूने वाले वीडियो को deepakyadav___ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना प्यारा है, जो अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं, वीडियो देखकर यूजर्स दिल वाली इमोजी कमेंट कर लहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से ... और देखें

End of Article