वायरल न्यूज़

Video: 90s के फेवरेट गाने 'मैने पायल है छनकाई..' पर मॉर्डन दुल्हन ने किया इतना खूबसूरत डांस, अदाओं पर फिदा हो गया दूल्हा

Dulhan Dance Video: एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मॉडर्न दुल्हन 90s के गाने पर अपनी संगीत सेरेमनी में डांस करके महफिल लूटती नजर आ रही है। इस वीडियो में दुल्हन न सिर्फ अपने डांस से सबको इंप्रेस कर रही है, बल्कि अपने गाने की च्वाइस से सबको चौंका रही है।

Image

दुल्हन का डांस (इंस्टाग्राम)

Dulhan Dance Video: एक दौर था, जब फाल्गुनी पाठक के गाना 'मैंने पायल है छनकाई' हर जगह बजता सुनाई देता था। इस गाने पर लड़कियां डांस करना पसंद करती थीं। हालांकि, धीरे-धीरे पुराने दौर के गाने बजने बंद हो गए और उनकी जगह नए गानों ने ले ली। आपने देखा होगा कि आजकल शादियों में ज्यादातर नए गाने बजते हैं। शादियों में संगीत सेरेमनी में भी ज्यादातर मॉडर्न गाने ही बजते हैं और दूल्हा-दुल्हन इन गानों पर डांस करते नजर आते हैं।

दुल्हन के डांस पर दिल हार बैठा दूल्हा

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मॉडर्न दुल्हन 90s के गाने पर अपनी संगीत सेरेमनी में डांस करके महफिल लूटती नजर आ रही है। इस वीडियो में दुल्हन न सिर्फ अपने डांस से सबको इंप्रेस कर रही है, बल्कि अपने गाने की च्वाइस से सबको चौंका रही है। दुल्हन ने 90s के सुपरहिट गाने पर जिस ग्रेस और अदाओं के साथ डांस किया है, उसे न सिर्फ संगीत में आए मेहमान बल्कि दूल्हा भी बिना पलक झपकाए देखता रह जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपनी शादी फंक्शन में मॉर्डन बीट्स छोड़कर 90s के ट्रैक 'मैने पायल है छनकाई' को चुनती है। डांस के दौरान दुल्हन नजाकत, उसके चेहरे की स्माइल और एक्सप्रेशन से दूल्हा मंत्रमुग्ध हो जाता है। आप देख पाएंगे कि जब दुल्हन डांस कर रही होती है तो दूल्हा अपनी नजरें नहीं हटा पाता है। इस वीडियो को (@toor.manpreet) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'अपने पति के लिए नाचने से बेहतर कोई एहसास नहीं है।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article