वायरल न्यूज़

Video: शादी में दुल्हन के बेस्ट फ्रेंड ने काटा गदर! मुंह खोलकर देखता रह गया दूल्हा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 7, 2023, 08:23 AM IST

Wedding Video: दुल्हन के बेस्ट फ्रेंड ने अपने डांस से सोशल मीडिया पर चार चांद लगा दिए हैं। बेस्ट फ्रेंड का डांस इतना जबरदस्त है कि खुद दूल्हा भी मुंह खोलकर उसका डांस देखता रहता है। वहीं दुल्हन अपने दोस्त के डांस पर मुस्कान बिखेरती नजर आ रही है।

Image

दुल्हन के बेस्ट फ्रेंड का डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन की शादी में बेस्ट फ्रेंड ने किया डांस
  • अपने डांस से बेस्ट फ्रेंड ने लूट ली महफिल
  • मुंह खोलकर देखता रह गया दूल्हा

Wedding Video: आजकल की शादियों में डांस न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। शादियोंं में दूल्हा-दुल्हन तो डांस करते ही हैं। सबसे ज्यादा महफिल उनके दोस्त लूटते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दुल्हन के बेस्ट फ्रेंड का डांस तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दुल्हन का बेस्ट फ्रेंड अपने डांस से महफिल लूटता नजर आ रहा है। बेस्ट फ्रेंड ने अपने डांस से गदर काट दिया है। बेस्ट फ्रेंड का डांस इतना जबरदस्त है कि दूल्हा भी मुंह खोलकर उसका डांस देखता रह गया।

दुल्हन की शादी में बेस्ट फ्रेंड ने लगाया चार चांद

बेस्ट फ्रेंड ने अपने सबसे अच्छी दोस्त की शादी में 'तेरी यारी' और 'जोगी माही' पर जबरदस्त डांस किया। बेस्ट फ्रेंड का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने बेस्ट फ्रेंड की जमकर तारीफ की है। बेस्ट फ्रेंड ने अपने डांस से शादी में आए मेहमानों को भी इम्प्रेस कर दिया। आप देख सकते हैं कि दुल्हन का बेस्ट फ्रेंड लाल शेरवानी पहने नजर आ रहा है। उसने डांस फ्लोर पर अपने जबरदस्त मूव्स से आग लगा दी है। देखें वीडियो-

बेस्ट फ्रेंड का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अपनी छाप छोड़ रहा है। बेस्ट फ्रेंड के डांस में सबसे खास बात यह है कि उसके एक्सप्रेशंस दिल लूट रहे हैं। बेस्ट फ्रेंड का डांस देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि हर दुल्हन ऐसा दोस्त चाहती है, जो उसके खास दिन के मौके पर चार चांद लगा सके। वीडियो को swapnil_0106_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे यार की शादी।'

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article