वायरल न्यूज़

Viral Video: स्टेज पर डांस कर रहे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी दोस्तों ने इस वजह से स्टेज पर लगा दी आग, उठने लगीं लपटें तो..

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 03:15 PM IST

Dulha Dulhan Dance Video: कहा जाता है कि शादी में लोग स्टेज पर अपने डांस परफॉर्मेंस से आग लगाते हैं, लेकिन इस वीडियो में दूल्हे के दोस्तों ने डांस के स्टेज पर सच में आग लगा दी। इसके बाद स्टेज पर तेज-तेज लपटें उठने लगती हैं। इन्हीं लपटों के बीच दूल्हा-दुल्हन डांस करते हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

Image

डांस की स्टेज पर आग (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का अजीबोगरीब वीडियो हुआ वायरल
  • दूल्हे के दोस्तों ने स्टेज पर लगा दी आग
  • आग के बीच डांस करते हैं दूल्हा-दुल्हन

Dulha Dulhan Dance Video: शादी में जब तक डांस न हो, तब तक मजा नहीं आता है। वहीं दूल्हा-दुल्हन के डांस के तो सभी दीवाने होते हैं।इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जाता है कि लोग स्टेज पर अपने डांस परफॉर्मेंस से आग लगाते हैं, लेकिन इस वीडियो में दूल्हे के दोस्तों ने डांस के स्टेज पर सच में आग लगा दी। इसके बाद स्टेज पर तेज-तेज लपटें उठने लगती हैं। इन्हीं लपटों के बीच दूल्हा-दुल्हन डांस करते हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

स्टेज पर आग लगा देते हैं दूल्हे के दोस्त

सोशल मीडिया पर आपको कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपनी फनी करतूतों के चलते लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। हालांकि इस वीडियो में दूल्हे के दोस्त अपनी 'करतूत' के चलते सबका ध्यान खींचते हैं। आप देख सकते हैं कि जयमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन डांस के स्टेज पर पहुंचते हैं। वह स्टेज पर एक-दूसरे का हाथ थामकर डांंस करने ही जा रहे होते हैं, तभी दूल्हे के दो दोस्त आते हैं। वह स्टेज पर आग लगा देते हैं। इससे वहां आग की लपटें उठने लगती हैं। देखें वीडियो-

दूल्हा-दुल्हन का जबरदस्त डांस

बता दें कि यह घटना किसी अरब देश से सामने आई है। यह सारी चीजें तब हुईं, जब दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर थे। दरअसल, दूल्हे के दोस्तों ने प्लान बनाया था कि आग की लपटों के बीच दूल्हा-दुल्हन डांस करेंगे। इसलिए वह आग की लपटें उठाने वाला पदार्थ छिड़कते हैं और स्टेज पर आग लगा देते हैं। यह आग मात्र थोड़ी देर के लिए थी। यह फोटोशूट के मकसद से लगाई गई थी। आप देख सकते हैं कि आग जलते ही बुझ जाती है। इससे कोई अप्रिय घटना नहीं होती। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन रोमांटिक गाने पर स्लो डांस भी करते हैं। आप देख सकते हैं कि वह चारों तरफ बने आग का घेरे में डांस करते हैं। आप देख सकते हैं कि जोड़ा आग की लपटों से बिल्कुल बेपरवाह है। वह एक-दूसरे के गले में बाहें डालकर गजब का डांस करता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article