Dance Viral Video: इंटरनेट पर डांस का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। यूजर्स को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर लड़के की भी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में लड़के ने कमाल का डांस किया है, जिसे देखने के बाद आप मन बार-बार करेगा कि आप इसे देखते रहे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़का सपना चौधरी के गाने 'जले' पर कमाल का डांस किया है। पहली बार तो आप शॉक्ड हो जाएंगे लेकिन दूसरी बार में आप लड़के के डांस के फैन हो जाएंगे। यूजर्स का कहना है कि इस लड़के ने तो सपना चौधरी को भी फेल कर दिया है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।
लड़के ने किया कमाल का डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि इस लड़के को डांस देख इसे सपना चौधरी के मेल वर्जन का खिताब दे देना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस लड़के ने तो लड़कियों को भी फेल कर दिया। इस वीडियो पर अब तक 79 हजार लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'tomaronnu_18feb' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।
