Smoking Bird Viral Video: प्रकृति रहस्यों से भरी पड़ी है। इन दिनों एक चिड़िया दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका वीडियो देखने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि चिड़िया स्मोकिंग करती है। चिड़िया का वीडियो देखने के बाद हर कोई वाह कर रहा है। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा कि चिड़िया जब अपना मुंह खोलती है तो उसमें से धुआं निकलता है। इसे देखकर किसी ने सोशल मीडिया पर लिख दिया कि यह चिड़िया स्मोकिंग करती है। इसके बाद चिड़िया का वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचाने लगा।
धमाल मचा रहा चिड़िया का वीडियो
वीडियो को कई यूजर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और कई तरह की बातें लिखी हैं। भारतीय रेलवे के अधिकारी अनंत रूपनगुडी ने भी इस चिड़िया के वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और लिखा, 'यह स्मोकिंग बर्ड के नाम से लोकप्रिय है। क्या सुंदरता है.. इसे वास्तव में क्या कहा जाता होगा यह आश्चर्य है।' जैसे ही उन्होंने यह वीडियो शेयर किया। उनका वीडियो भी जमकर वायरल होने लगा। इसके बाद लोग यह जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर सच्चाई क्या है। आप भी सबसे पहले चिड़िया का वीडियो देखिए-
बेलबर्ड नाम की चिड़िया
वीडियो में देखा जा सकता है कि यह एक बेहद सुंदर सी चिड़िया का एक फोटोग्राफर क्लोजअप शॉट ले रहा है। आपको वीडियो में सफेद रंग के पंखों वाली यह चिड़िया दिखाई दे रही होगी। चिड़िया के आंखों से लेकर गले तक का हिस्सा अलग कलर का है। यह चिड़िया की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। बता दें कि यह चिड़िया मुख्यत: ब्राजील में पाई जाती है। इस चिड़िया का नाम 'बेलबर्ड' है। सबसे मजेदार बात यह है कि इस चिड़िया को 'स्मोकिंग बर्ड' के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके मुंह से प्राकृतिक तौर पर धुआं निकलता रहता है। आप इस वीडियो में भी चिड़िया के मुंह से धुआं निकलते देख सकते हैं।
