वायरल न्यूज़

Video: भैंसे के सामने खुराफात कर रहे थे बाइक सवार, फिर जो हुआ देखकर पेट पकड़कर हंस पड़ेंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 24, 2022, 06:49 PM IST

Funny Video: आप देख सकते हैं कि बाइक चला रहा युवक एक्सीलेटर ज्यादा घुमाकर गाड़ी से जोर की आवाज निकालता है। इससे भैंसा परेशान हो जाता है। इसके बाद भैंसे को गुस्सा आ जाता है और वह दोनों युवकों को खदेड़ लेता है।

Image

भैंसे ने पटका (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार वीडियो आया सामने
  • भैंसे ने सिखाया मजेदार सबक
  • युवकों को उठाकर भैंसे ने पटका

Funny Video: सोशल मीडिया पर आपने हंसी-मजाक के कई सारे वीडियो देखे होंगे। कुछ लोग इतने खुराफाती होते हैं कि वह जानवरों से भी हंसी-मजाक करने लग जाते हैं। कुछ लोगों को जानवरों को परेशान करने में बड़ा मजा आता है। इन दिनों एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार दो युवक एक भैंसे के साथ मजाक करने लगते हैं। इसके बाद भैंसा उन बाइक सवार युवकों को ऐसा मजा चखाता है, जिसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा।

भैंसे से पंगा लेना पड़ा भारी

आप देख सकते हैं कि दोनों युवक एक ही बाइक में सवार हैं। वह सड़क पर लंबी सींग वाली एक भैंसा देखते हैं। इसके बाद उस भैंसे को परेशान करने के बारे में सोचते हैं। आप देख सकते हैं कि बाइक चला रहा युवक एक्सीलेटर ज्यादा घुमाकर गाड़ी से जोर की आवाज निकालता है। इससे भैंसा परेशान हो जाता है। इसके बाद भैंसे को गुस्सा आ जाता है और वह दोनों युवकों को खदेड़ लेता है। जैसे ही दोनों युवक भैंसे को अपनी तरफ आता हुआ देखते हैं, गाड़ी लेकर भागने लगते हैं। हालांकि, भैंसा उनके पास पहुंच जाता है। देखें वीडियो-

अंत में आप देखेंगे कि भैंसे से पंगा लेना दोनों युवकों को ऐसा भारी पड़ता है कि शायद ही वह अब दोबारा ऐसा काम करेंगे। वीडियो देखने में बेहद फनी है। बाइक की इरिटेटिंग आवाज ने भैंसे को ऐसा भड़काया कि वह दोनों युवकों को खदेड़ लेता है और उन्हें सड़क पर उठाकर पटक देता है। दोनों युवक जिस तरह बाइक से नीचे गिरते हैं, वह देखने में बहुत ही फनी है। वीडियो को 'Fun Viral Vids' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article