वायरल न्यूज़

अजब: ब्रह्मांड का सबसे कमाल का नाई! बच्चे के सिर पर बना दिया दुनिया का नक्शा, क्या आपको दिखा अपना इंडिया

Viral Video: एक नाई अपने हुनर से दुनिया को हैरान कर देता है। आप इस नाई के टैलेंट को देख इसे ब्रह्मांड का सबसे प्रतिभाशाली नाई करार देंगे। दरअसल, इस नाई ने एक बच्चे के सिर पर दुनिया का नक्शा ही बना डाला।

Image

दुनिया का सबसे अनोखा नाई (इंस्टाग्राम)

Viral Video: दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। कुछ लोगों के अंदर टैलेंट कूट-कूटकर भरा होता है। कुछ तो इतने टैलेंटेड होते हैं, जिनका टैलेंट देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। आज हम आपको ऐसे ही एक टैलेंटेड इंसान का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो लोगों के बाल काटता है। आप इस इंसान के टैलेंट के दीवाने हो जाएंगे। हम जिस इंसान की बात कर रहे हैं, वह एक नाई है। आपको बता दें कि इस नाई ने एक कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया था।

वायरल वीडियो ने सबको किया हैरान

इस कॉम्पटीशन में नाइयों को अपना हुनर दिखाना था और अलग-अलग स्टाइल में लोगों के बाल काटने थे। इस कॉम्पटीशन में उसी नाई को जीत मिलती, जिसका हेयर स्टाइल सबसे अनोखा होता। इस बीच कॉम्पटीशन शुरू होता है। इसके बाद एक नाई अपने हुनर से दुनिया को हैरान कर देता है। आप इस नाई के टैलेंट को देख इसे ब्रह्मांड का सबसे प्रतिभाशाली नाई करार देंगे। दरअसल, इस नाई ने एक बच्चे के सिर पर दुनिया का नक्शा ही बना डाला। देखें वीडियो-

लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा है कि दुनिया का नक्शा किसी ऐसी जगह पर बन सकता है, जहां सच में ऐसा करना मुश्किल है। आप देख पाएंगे कि नाई ने दुनिया के सारे महाद्वीपों को शख्स के सिर पर उकेर दिया है। उसने कई देशों को हूबहू बच्चे के सिर पर बना दिया है। आपको इस नक्शे में अपना भारत भी आसानी से नजर आ जाेगा। आपको बच्चे के बाएं कान के पीछे उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका दिख जाएंगे। वहीं जैसे ही आप दाएं कान की तरफ जाएंगे आपको अफ्रीका दिखाई देगा। वीडियो को factfile2.0 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article