वायरल न्यूज़

Viral Video: हरियाणा के एक कैफे में बैचलर्स ने गाया हनुमान चालीसा, दिल को सुकून देने वाला है ये वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 22, 2023, 09:55 AM IST

ट्वीटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बैचलर्स द्वारा हनुमान चालीसा का गीत गाया जा रहा है, जो हरियाणा स्थित गुरुग्राम के एक कैफे का है। बैचलर्स द्वारा गाया जा रहा यह गीत काफी पॉजिटिव फील दे रहा है। आप भी देखें ये शानदार वीडियो...

Image

कैफे में हनुमान चालीसा का वीडियो वायरल (Photo Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा के कैफे में गूंजा हनुमान चालीसा
  • बैचलर्स ने गाया ये आध्यात्मिक गीत
  • तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video of Hanuman Chalisa sung by Bachelors in a cafe: कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। बस लोगों को पसंद आना चाहिए, कटेंट थोड़ा यूनिक होना चाहिए। कुछ ऐसा ही है हरियाणा के गुरुग्राम का ये वीडियो, जो आपके उम्मीद से कई ज्यादा है। मंगलवार को शेयर किया गया ये वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कैफे का सीन दिखाया जा रहा है, जिसमें कुछ बैचलर्स द्वारा हनुमान चालीसा का गीत गाया जा रहा है। इसमें कुछ लोग गिटार और ढोलक बजाते हुए धुन भी पेश कर रहे हैं। ये वीडियो करीब 3 मिनट का है, जिसे सुनने के बाद आपकी सारी थकान मिट जाएगी। आपके अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी आ जाएगी। इस देखने को देखने के बाद ऐसा लगा जैसे भारत देश अब बदल रहा हो, वही प्राचीन सभ्यता का उदय रहा हो, जिसे कल्पना वर्तमान लगभग हर शख्स कर रहा है।

कैफे में गाए गए हनुमान चालीसा का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है। इनमें से एक यूजर ने लिखा कि "अद्भुत! इस वीडियो में इतनी सकारात्मकता है कि इस जगह पर अच्छी वाइब्स भी मिलेगी"। वहीं, एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि "बेरोजगार लोग"। वीडियो की पॉपुलरिटी की बात की जाए तो इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, लाखों व्यूज के साथ इसे कई बार शेयर भी किया जा चुका है। वीडियो (Trending Video) ट्वीटर पर काफी ट्रेंड भी कर रहा है। यह वीडियो इतना जबरदस्त है कि आप इसे दुबारा जरूर देखना चाहेंगे। इस वीडियो को '@ANI' के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article