वायरल न्यूज़

Viral Video: लो भाई.. मिल गई एक और रानू मंडल, सुरीली आवाज के जबरा फैन हुए लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 14, 2022, 04:23 PM IST

Another Ranu Mondal: एक महिला का वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। यह बुजुर्ग महिला अब रातों-रात स्टार बनती नजर आ रही हैं। यह महिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar song) के गाने 'सुनो सजना पपीहे ने' गाते नजर आ रही है। महिला इस गाने को बेहद ही सुरीली आवाज में गा रही है।

Image

रानू मंडल (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई एक और रानू मंडल
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

Another Ranu Mondal: रानू मंडल को भला कौन नहीं जानता। वह किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर रानू मंडल 'लता मंगेशकर' का गाना गाते हुए वायरल हुई थीं। अब सोशल मीडिया पर एक और रानू मंडल तेजी से वायरल हो रही हैं। नई वाली रानू मंडल भी लता मंगेशकर के गाने गाते हुए इंटरनेट पर वायरल हुई हैं। इस महिला का वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। यह महिला भी अब रातों-रात स्टार बनती नजर आ रही हैं।

दूसरी रानू मंडल का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं यह महिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar song) के गाने 'सुनो सजना पपीहे ने' गाती हुई नजर आ रही हैं। महिला इस गाने को बेहद ही सुरीली आवाज में गा रही हैं। सलमान सैय्यद नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने महिला का वीडियो अपने अकाउंट से शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग महिला गाने की शुरुआत सुरीले आलाप के साथ करती हैं। इसके बाद वह गाने के बोल शुरू करती हैं। आप जैसे-जैसे ये गाना सुनते हैं आपको महिला का गाना सुनने में मजा आता जाएगा। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर लोग दिल थामकर महिला का गाना सुनते नजर आते हैं। कुछ सेकेंड्स का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। ज्यादातर लोगों को महिला का गाना पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोगों ने महिला की तुलना रानू मंडल से की है। लोग महिला को 'दूसरी रानू मंडल' कह रहे हैं। अब देखना यह है कि रानू मंडल की तरह इस महिला को भी बॉलीवुड में गाने का मौका मिल पाएगा?

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article