Pakistani Girl Dance: पाकिस्तानी लोग बॉलीवुड गानों के दीवाने होते हैं। बॉलीवुड गानों पर अक्सर पाकिस्तानी लड़कियों और लड़कों के डांस वीडियो सामने आते हैं। इन दिनों फिर एक पाकिस्तानी लड़की बॉलीवुड गाने पर अपने डांस से कहर ढा रही है। यह पाकिस्तानी लड़की 'इश्कजादे' फिल्म के लोकप्रिय गाने 'झल्ला वाला' पर कमाल डांस करती नजर आ रही है। इस पाकिस्तानी लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी लड़की के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
पाकिस्तानी लड़की का डांस
इंटरनेट यूजर्स पाकिस्तानी लड़की के इस वीडियो को जमकर प्यार दे रहे हैं। लड़की देखने में भी काफी सुंदर लग रही है। वहीं उसके डांस एक्सप्रेशन्स भी गजब के हैं। पाकिस्तानी लड़की हरे रंग की सुंदर ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही है। उसने झल्ला वल्ला गाने पर अपने ऊर्जावान डांस से फ्लोर पर आग लगा दी है। लड़की का कातिलाना अंदाज लोगों को घायल कर रहा है। बता दें कि इश्कजादे फिल्म साल 2012 में आई थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने शानदार एक्टिंग की थी।
