वायरल न्यूज़

Video: दादी का जलवा! 70 साल की बुजुर्ग ने दुपट्टे की तरह गले में लपेटा सांप, पास खड़े लोगों की कांप गई रूह

Viral Video: वीडियो में आपको नजर आएगा कि किसी जगह पर एक सांप निकला हुआ है। इसके बाद 70 साल की दादी उस सांप को पकड़ने पहुंच जाती हैं। यह देखकर आपको हैरानी होगी कि दादी सांप को एक झटके में बिना किसी डर के पकड़ लेती हैं।

Image

दादी का जलवा (फोटो साभार- एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसी अनोखी घटना देखने को मिलती है, जिस पर लोगों को यकीन नहीं होता है। ये घटनाएं लोगों को हैरानी में डाल देती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो एक दादी से जुड़ा है। आप वीडियो में न सिर्फ एक बुजुर्ग दादी को देख पाएंगे, बल्कि उनके कारनामे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि दादी कितनी बड़ी हिम्मती हैं।

दादी का जलवा

वायरल वीडियो में आप दादी का जलवा देख पाएंगे। वीडियो में आपको नजर आएगा कि किसी जगह पर एक सांप निकला हुआ है। इसके बाद 70 साल की दादी उस सांप को पकड़ने पहुंच जाती हैं। यह देखकर आपको हैरानी होगी कि दादी सांप को एक झटके में बिना किसी डर के पकड़ लेती हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सांप को पकड़ने के बाद वह उसके साथ मस्ती करती नर आती हैं। जहां ज्यादातर लोगों को सांप से डर लगता है। वहीं दादी को जरा भी डर नहीं लगता है। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दादी की हिम्मत देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि अगर सांप दादी को काट लेता तो क्या होता? आप देख पाएंगे कि सांप को पकड़कर दादी उसे अपने गले में डाल लेती हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सांप दादी को पहचानता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को Gagandeep Singh नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article