वायरल न्यूज़

Video: सात शेरनियों ने अकेली भैंस पर बोल दिया हमला, फिर हुआ कुछ ऐसा दुम दबाकर पड़ गया भागना

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 6, 2023, 02:11 PM IST

Viral Video: इस वीडियो को देखकर आपको अपने उस दोस्त की याद आ जाएगी, जो हर मुसीबत में आपके साथ खड़ा रहता है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। फुल शिकार के मूड मेंं आई शेरनियां भैंस से हारकर भाग निकलती हैं।

Image

शेरनियों का हमला (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • फुल शिकार के मूड में थीं शेरनियां
  • एक भैंस पर टूट पड़ीं सात शेरनियां
  • फिर जंगल की रानियों को ऐसे मिली मात

Viral Video: जिस तरह जंगल का राजा शेर होता है, उसी तरह जंगल की रानी शेरनी होती है। कहते हैं कि शेरनियों का वार कभी भी खाली नहीं जाता। वह अपने शिकार को पाते ही पल भर में उसे ढेर कर देती हैं। शेर के बच्चों को पालने का जिम्मा शेरनियों पर ही होता है। जंगल की रानियां अपना और अपने बच्चों का पेट भरने के लिए सुबह ही शिकार पर निकलती हैं। वह ज्यादातर छोटे जानवरों को अपना निवाला बनाती हैं। हालांकि कई बार साइज में बड़े जानवरों को भी वह चीरकर रख देती हैं।

पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

इसी बीच सोशल माीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक भैंस और कई सारी शेरनियों से जुड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भैंस पर सात-सात शरनियां टूट पड़ती हैं। इसके बाद जो नजारा दिखता है, वह काफी ज्यादा भयावह है। आप देख सकते हैं कि शेरनियां फुल शिकार के मूड में हैं। वहीं भैंस इन शेरनियों के जाल में बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। हालांकि, अगले पल जो होता है, वह देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। देखें वीडियो-

देख सकते हैं कि भैंस के पीछे सातों शेरनियां हाथ धोकर पीछे पड़ी हैं। वहीं इन शेरनियों से बचने के लिए भैंस हर संभव प्रयास करती नजर आ रही है। इसी बीच एक शेरनी भैंस की पीठ पर चढ़ जाती है और अपने नुकीले दांतों से उसे काटने की कोशिश कर रही है। इसी बीच भैंस का एक साथी तुरंत उसे बचाने आ जाता है। फिर वह शेरनियों को ऐसा धोता है कि जंगल की रानियों को उल्टे पांव वहां से भागने पर मजबूर होना पड़ता है। वीडियो को @AmazingNature00 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article