Child Swimming Video: स्विमिंग करना कोई आसान बात नहीं है। बड़े-बड़े सूरमा भी अच्छी तैराकी नहीं कर पाते हैं। कई लोग तो स्विमिंग की ट्रेनिंग लेते हैं। इसके बाद भी वह अच्छी स्विमिंग नहीं कर पाते हैं। दूसरी तरफ मात्र 16 महीने का एक बच्चा इतनी जबरदस्त स्विमिंग करता दिखाई दे रहा है। जिसके सामने बड़े-बड़े तैराक भी फेल हो जाएंगे। बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक 16 महीने का बच्चा स्विमिंग पूल में तैर रहा है। वह बहुत ही मजे से पूल के पानी में तैरता दिख रहा है। आपको भी हैरानी हो रही होगी कि जिस उम्र में बच्चे ठीक से चल भी नहीं पाते हैं, उस उम्र में कोई बच्चा बहुत ही जबरदस्त तैराकी कर रहा है। वीडियो देखकर आप बच्चे की सराहना किए बिना नहीं रह पाएंगे। देखा जा सकता है कि बच्चा स्विमिंग पूल में किस तरह तैर रहा है। ऐसा बिल्कुल ही नहीं लग रहा है कि वह कोई बच्चा है। वह किसी एक्सपर्ट की तरह तैराकी करता दिख रहा है। देखें वीडियो-
बच्चे की तैराकी देखकर हैरान हैं लोग
आप देख सकते हैं कि बच्चा पानी के अंदर भी किसी मछली की तरह डुबकी लगा रहा है। वीडियो हैरान करने वाला है। आपने इससे पहले कभी इतने छोटे बच्चे को पानी में तैरते यकीनन नहीं देखा होगा। वीडियो को @impresivevideo नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, '16 महीने का बच्चा पहले से ही तैरना जानता है.. अविश्वसनीय।' 57 सेकंड का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है।
