वायरल न्यूज़

फीता काटने पहुंचे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की कट गई नाक! फर्जी Pizza Hut का उद्घाटन कर करवाई इंटरनेशनल बेइज्जती

Viral News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह नकली पिज्जा हट आउटलेट का उद्घाटन कर रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह इस नकली आउटलेट का फीता भी काट रहे हैं।

Image

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री (एक्स)

Viral News: पाकिस्तान के रक्षामंत्री का एक ऐसा झूठ दुनियाभर के सामने आया है, जिससे उन्होंने खुद की अपनी इंटरनेशनल बेइज्जती करवा ली है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में एक फर्जी पिज्जा हट स्टोर का उद्घाटन करके खूब फजीहत करवाई। इस झूठ की पोल खुद पिज्जा हट ने खोल दी है। पिज्जा हट ने एक बयान जारी कर बताया कि सियालकोट में जो पिज्जा हट स्टोर खोले जाने की बात की गई है, वह नकली है।

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने खुद से ही करवा ली इंटरनेशनल बेइज्जती

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने हद तो तब कर दी, जब इस नकली पिज्जा हट के उद्घाटन के लिए बहुत ही धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी ने इस बाबत बयान जारी करते हुए कहा, 'ये अनाधिकृत ऑउटलेट' है। इसके साथ ही कंपनी ने उसके ब्रांड के नाम का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। पिज्जा हट ने बयान जारी करते हुए लिखा, 'अपने ट्रेडमार्क के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए हमने अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। इसके साथ ही अधिकारियों से अपील है कि वह तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।' देखें तस्वीरें-

बता दें कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह नकली पिज्जा हट आउटलेट का उद्घाटन कर रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह इस नकली आउटलेट का फीता भी काट रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ख्वाजा आसिफ नवाज शरीफ की पार्टी PML-N से जुड़े हैं। ख्वाजा आसिफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के काफी करीबी भी हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई यूजर्स कह रहे हैं कि ख्वाजा आसिफ ने फर्जीवाड़ा कर चुनाव भी जीता है। कुछ यूजर्स ख्वाजा आसिफ को 'नकली MNA' कह रहे है। दरअसल, पाकिस्तान में सांसदों को MNA कहा जाता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article