वायरल न्यूज़

Viral Video: प्रेमी ने प्रेमिका को पहले लगाया गुलाल, फिर करने लगा Kiss, तभी आंटी का पड़ा जोरदार थप्पड़

Video Viral: इंटरनेट पर आए दिन दिन नये-नये वीडियो वायरल होते रहते हैं। उनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों द्वारा खूब देखे जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल एक-दूसरे को पहले गुलाल लगाते हैं, उसके बाद जो होता है, वो प्रेमी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा।

Image

प्रेमी और प्रेमिका का वीडियो वायरल(Instagram/trendingpage100k)

इंटरनेट पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इस समय इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक प्रेमी और उसकी प्रेमिका को दिखाया गया है। जिसमें एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसे देखने के बाद लोटपोट हो रहे हैं।

लोग इस वीडियो को देख रहे बार-बार

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा है और अपने साथ गुलाल लेकर जाता है। यह दृश्य इतना मजेदार और अनोखा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। इस वायरल वीडियो में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एक दीवार के पास पहुंचता है। वहीं पर प्रेमिका दीवार के दूसरी तरफ खड़ी जनर आ रही है। दोनों दीवार के दोनों ओर से एक-दूसरे को गुलाल लगाने की कोशिश करते हैं। जिसमें वह कामयाब भी हो जाते हैं। यह दृश्य बेहद प्यारा और रोमांटिक है।

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर trendingpage100k नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। हालांकि पूरा वीडियो एक प्रैंक का हिस्सा लगता है, जिसे मनोरंजन को देखते हुए बनाया गया है। इंटरनेट पर इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कई कमेंट्स किए हैं। जिनमें से पहले ने लिखा: "ज्यादा ही रोमांटिक हो गया था", दूसरे ने लिखा: ""ठीक टाइम पर एंट्री नहीं तो पता नहीं क्या हो जाता", तीसरे ने लिखा: "हमला अचानक हुआ।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article