वायरल न्यूज़

Viral: पुराने सिक्के शेयर कर IAS अधिकारी ने पूछ लिया ये सवाल, अधिकतर लोगों के पास नहीं था जवाब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 27, 2023, 08:45 AM IST

Viral News: IAS अधिकारी अवनीश शरण ने कुछ पुराने सिक्के शेयर कर लोगों से एक सवाल पूछा है। यह सवाल ऐसा है, जिसका जवाब आज की पीढ़ी के अधिकतर लोगों के पास नहीं है। अवनीश शरण ने साल 1968 के बाद चलने वाले छह अलग-अलग सिक्कों की तस्वीर शेयर की है।

Image

पुराने सिक्के (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • IAS अवनीश शरण ने शेयर की तस्वीर
  • तस्वीर में दिख रहे हैं 6 पुराने सिक्के
  • तस्वीर शेयर कर IAS ने पूछा सवाल

Viral News: भारत में आज सबसे छोटी करेंसी 'एक रुपया' है। एक जमाना था जब 1 पैसे, दो पैसे भी चलते थे। यहां तक कि पैसे से भी छोटी करेंसी चलती थी। हालांकि, अब यह बीते जमाने की बात हो गई है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पुराने सिक्कों को देखा भी नहींं होगा। वहीं कभी-कभार यह सिक्के दिखाई दे जाते हैं तो लोग हैरान हो जाते हैं। दादी-नानी अब जब कहानियां सुनाती हैं तो बताती हैं कि उनके जमाने में एक पैसे में कितना कुछ आ जाता था। वहीं अब हालत यह हो चुकी है कि 100 रुपये में भी बहुत कम चीज मिलती है।

IAS अधिकारी ने शेयर की सिक्कों की तस्वीर

इसी क्रम में IAS अधिकारी अवनीश शरण ने कुछ पुराने सिक्के शेयर कर लोगों से एक सवाल पूछा है। यह सवाल ऐसा है, जिसका जवाब आज की पीढ़ी के अधिकतर लोगों के पास नहीं है। हालांकि, पुराने जमाने के लोगों के पास इस सवाल का जवाब जरूर होगा। IAS अधिकारी ने पुराने सिक्कों की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। इसके साथ ही लोगों से पूछा कि आप में से कितने लोगों ने इन पुराने सिक्कों को देखा है? उन्होंने पूछा कि 'इनमें से किस सिक्के ने आपने कुछ खरीदा है?' देखें तस्वीर-

IAS अवनीश शरण ने साल 1968 के बाद चलने वाले छह अलग-अलग सिक्कों की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर बहुत सारे लोग अपने अतीत में चले गए। इस तस्वीर में छह सिक्के हैं। इसमें दो पैसे, तीन पैसे, पांच पैसे, दस पैसे, पच्चीस पैसे और पचास पैसे के सिक्के हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने पूछा, 'इनमें से किस सिक्के से आपने कुछ ख़रीदा है?' इसके बाद कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपनी कहानियां शेयर कीं। आज के युवा कह रहे हैं कि उन्होंने इन सिक्कों को नहीं देखा है। वहीं कुछ लोग बताते हैं कि 'इन सिक्कों में हम पूरा संसार खरीद लेते थे।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article