वायरल न्यूज़

सुपरबाइक वाले से लड़के ने मांग ली लिफ्ट, बाइकर ने ऐसे भगाई बाइक कि दिन में ही दिख गए तारे

सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के को सुपरबाइक से लिफ्ट मांगना बहुत ही महंगा पड़ गया।

Image

बाइक की रफ्तार देख लड़के के उड़े होश (Instagram/@talkative_rider)

बाइकर्स के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें कोई अपनी बाइक की तेज रफ्तार दिखाता है तो कोई बाइक का रिव्यू करते नजर आता है। हाल में बाइक से ही जुड़ा एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को सुपरबाइक पर बैठा देखा जा सकता है। सड़क पर खड़ी इतनी महंगी सुपरबाइक को देख एक लड़के ने उस बाइकर से लिफ्ट मांगने की गलती कर डाली। जिसके बाद उसे अपनी इस गुजारिश पर इतना अफसोस हुआ कि वह उस बाइकर से बाइक को रोकने की मिन्नतें करने लगा।

लड़के ने बाइकर से मांगी लिफ्ट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक अपनी सुपरबाइक लेकर रोड पर खड़ा है। तभी उसके पास एक लड़का आता है, और वह उस बाइकर से उस सुपरबाइक के बारे में पूछता है और उससे लिफ्ट के लिए रिक्वेस्ट करने लगता है। वह बाइकर से पूछता है कि क्या वह उसे कुछ दूर आगे तक छोड़ सकता है। इस पर बाइकर उसे अपने पीछे बैठने के लिए कह देता है। बाइक पर बैठने के बाद वह लड़का उस बाइकर से कहता है कि बाइक काफी स्लो चल रही है। थोड़ा तेज चलाओ ना। ये सुनकर बाइकर उससे पूछता है कि भाई देख ले, तू संभाल लेगा न? तब लड़का तपाक से कहता है कि तेज चलाओ सब संभाल लूंगा।

तेज रफ्तार में राइडर ने दौड़ाई सुपरबाइक

इतना सुनते ही बाइकर ने अपनी सुपरबाइक की गियर बदला और जैसे ही उसने बाइक का गियर बदला, वैसे ही पूरा का पूरा नजारा ही बदल गया। जो लड़का अब तक बाइक को भगाने की जिद्द कर रहा था, वही लड़का अब अपना गला फाड़-फाड़कर बाइकर से बाइक को रोकने की मिन्नतें करने लगता है।

बाइक रोकने के लिए लड़का करने लगा मिन्नतें

लड़के को चिल्लाते हुए यह सुना जा सकता है कि "भैया, प्लीज बाइक रोक लो, भैया, प्लीज रोक लो।" इस पर बाइकर उस लड़के की मौज लेने के लिए थोड़ी देर तक अपनी बाइक को और भी तेज भगाता है और जब आखिरकार बाइक रुकती है तब लड़का चैन की सांस लेता है। इस पर राइडर उसके मजे लेने के लिए उससे पूछता है कि क्या हुआ भाई, आओ बैठो, अभी दो मिनट में छोड़ दूंगा। फिर लड़का अपने हाथ जोड़ लेता है और कहता है कि नहीं भैया आप जाओ, मैं बस से चला जाऊंगा। आपका शुक्रिया।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @talkative_rider नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आ चुके हैं। जहां लोगों ने कमेंट कर लड़के का खूब मजाक उड़ाया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article