वायरल न्यूज़

Video: नागिन की तरह लहराते हुए बाइक चला रहे थे 3 युवक, अगले ही पल डिवाइडर से टकराए और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 6, 2023, 04:34 PM IST

Viral Video: यह वीडियो देखकर आप रोड पर चलते समय काफी सावधानी बरतेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन युवक एक बाइक को नागिन की तरह लहराते हुए चला रहे होते हैं। अचानक से बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद तीनों बहुत ही खतरनाक तरीके से रोड पर गिरते हैं।

Image

बाइक एक्सीडेंट (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक ही बाइक से जा रहे थे तीन युवक
  • खतरनाक तरीके से चला रहे थे बाइक
  • अचानक बिगड़ा बैलेंस और गिरे धड़ाम

Viral Video: बड़े-बुजुर्ग सलाह देते हैं कि हमेशा सड़क पर सावधानी से चलना चाहिए। इसके बाद भी कई लोग हीरोपंती दिखाने के चक्कर में ऊटपटांग तरीके बाइक चलाते हैं। सोशल मीडिया पर बाइक पर स्टंट (Bike Stunt) करते हुए लड़कों के हजारों वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इसमें से कई वीडियो काफी ज्यादा खतरनाक होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक बाइक पर सवार तीन युवक बाइक को नागिन की तरह लहराते हुए चलाते नजर आ रहे हैं।

बाइक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल

बाइक को नागिन की तरह लहराते हुए चलाने के दौरान युवकों के साथ जो होता है, उसे देखकर आप भी कांप जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीनों युवक बाइक पर स्टंट करने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। तीनों युवक एक ही स्प्लेंडर बाइक पर सवार हैं। इसके बाद बाइक को बीच सड़क पर नागिन की तरह लहराते हुए तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं। अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और बाइक रोड के बीच में बनी डिवाइडर से टकराती है। देखें वीडियो-

बाइक जैसे ही डिवाइडर से टकराती है, तीनों युवक उछलकर डिवाइडर के उस पार गिरते हैं। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि तीनों युवकों को बहुत ही गंभीर चोट लगी होगी। इस दौरान तीनों के पीछे चल रहे एक अन्य बाइक सवार ने पूरी घटना को अपने फोन के कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो @NehaAgarwal_97 नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'और कर लो मस्ती रोड पर..'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article