Viral Video: पूरा उतत्र भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। कई हिस्सों में तापमान इतना कम हो गया है कि लोग अपने घरों से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। बल्कि रजाई-कंबल ओढ़कर अपने बिस्तरों पर दुबके हुए हैं। दूसरी तरफ एक लड़की -27 डिग्री के तापमान में ऐसा कारनामा करते नजर आई, जिसे देखकर आपकी हाड़ कांप जाएगी। यह वीडियो हर किसी को हैरत में डाल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की इतने कम तापमान में बर्फीले पानी में नहाने का मजा ले रही है।
बर्फीले पानी में नहा रही थी लड़की
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बर्फीले पानी में डुबकी लगा रही है। आपको बता दें कि सीधे बर्फ के पानी में नहाने से इंसान को हाइपोथर्मिया हो सकता है। इसके बाद भी लड़की -27 डिग्री तापमान में बर्फीले पानी में डुबकी लगाती नजर आ रही है। आपको वीडियो में बर्फ से ढका हुआ एक इलाका दिख रहा होगा। वहीं पास में ही बर्फीले पानी का छोटा सा तालाब दिख रहा है। इसी बीच एक खूबसूरत सी लड़की अचानक से बर्फीले पानी में से डुबकी लगाकर बाहर निकलती है। आप देख सकते हैं कि हाड़ कंपाती ठंड में लड़की स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनी हुई है। देखें वीडियो-
जैसे ही वह पानी से बाहर अपना सिर निकालती है, वैसे ही उसके सिर पर जमी हुई बर्फ नजर आती है। पानी से बाहर निकलकर वह तालाब के किनारे रखे गर्म कॉफी का कप उठाती है। इसके बाद वह कॉफी पीने लगती है। इसके बाद वह फोन उठाती है और उससे तापमान दिखाती है। फोन में माइनस 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दिखाई देता है। बता दें कि इतने कम तापमान में बर्फीले पानी में नहाना तो दूर लोग जाने से ही कांप जाएं। वीडियो को @TheBest_Viral नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।
