वायरल न्यूज़

Video: जाबांज शिकारी निकली महिला, शातिराना अंदाज में हाथ से पकड़ ली भारी-भरकम मछली

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 20, 2023, 04:00 PM IST

Viral Video: मछली को जल की रानी कहा जाता है। जब वह पानी में होती है तो बहुत उछल-कूद मचाती है। उसे पकड़ने में तब बड़े-बड़े शिकारी मात खा जाते हैं। दूसरी तरफ एक महिला बहुत ही शातिराना अंदाज में लपककर अपने हाथ से ही एक भारी-भरकम मछली पकड़ लेती है।

Image

जाबांज शिकारी की तरह पकड़ी मछली (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने हाथ से पकड़ी मछली
  • जाबांज शिकारी की तरह पकड़ी मछली
  • वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

Viral Video: देश के अलग-अलग इलाकों में लोग अलग-अलग तरीके से मछली पकड़ते हैं। कुछ लोग नदी-तालाबों में पहले से जाल डाल देते हैं। जिसमें मछलियां आकर फंस जाती हैं और पकड़ी जाती हैं। वहीं कुछ लोग कांटा डालकर मछली पकड़ते हैं। कई लोग इतने शातिर होते हैं कि हाथ से ही मछली पकड़ लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला नजर आ रही है। यह महिला इतनी शातिर शिकारी होती है कि हाथ से ही मछली पकड़ लेती है।

शातिराना अंदाज में मछली पकड़ती है महिला

इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि हाथ से मछली पकड़ना बेहद मुश्किल होता है। मछलियां जल की रानी कही जाती हैं, अगर वह पानी में होती हैं तो बहुत उछल-कूद मचाती हैं। बड़े-बड़े शिकारी मछलियों को पकड़ने में मात खा जाते हैं। हालांकि, महिला ने बड़े शातिराना अंदाज में पानी से एक भारी-भरकम मछली पकड़ ली। देखें वीडियो-

ज्यादातर यूजर्स वीडियो को लगातार देख रहे हैं कि महिला ने ऐसा कैसे कर दिया। महिला अपने हाथों से एक बड़ी मछली पकड़ लेती है। आप देख सकते हैं कि कुछ लोग मछलियों को पानी से बाहर कर रहे हैं। इसी बीच महिला पानी में उतरती है और एक मछली को लपककर अपने हाथों से ही पकड़ लेती है। यह मछली इतनी भारी होती है कि महिला उसे अपने गले लगाकर उठाती है। महिला जिस ट्रिक से मछली पकड़ती है, उसे देखकर वहां खड़ा शख्स भी हैरान नजर आता है। वीडियो को pet_travel_eat नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article