वायरल न्यूज़

Video: महिला ने गोलगप्पा खाने के लिए खोला इतना बड़ा मुंह, फिर बंद ही नहीं हुआ, जाना पड़ा अस्पताल

Video: महिला ने जैसे ही गोलगप्पा डालने के लिए मुंह खोला, उनका जबड़ा खुला का खुला रह गया। दरअसल, उनका जबड़ा उतर गया और फिर बंद ही नहीं हुआ। वह दर्द से चिल्लाने लगीं। इससे वहां मौजूद परिवार के लोग घबरा गए।

Image

गोलगप्पा खाने के दौरान खुला रह गया जबड़ा

Video: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में गोलगप्पा खाना एक महिला को बहुत ही भारी पड़ गया। गोलगप्पा खाने के दौरान महिला ने इतना बड़ा मुंह खोला कि उसका मुंह दोबारा बंद ही नहीं हुआ। दरअसल, गोलगप्पा खाने के दौरान महिला का जबड़ा अचानक उतर गया। इसके बाद महिला को सीधा अस्पताल जाना पड़ गया। घटना औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के पास की है। काकोर के पास स्थित गौरी किशनपुर की रहने वाली इंककला देवी बीती रात अस्पताल में ठहरी थीं। अस्पताल में उनके बहू की डिलीवरी होनी थी, इस दौरान सुबह भूख लगने पर परिवार के बच्चों ने गोलगप्पा खाने की जिद की।

गोलगप्पा खाना महिला के लिए बना मुसीबत

इंककला देवी जैसे ही गोलगप्पे खाने गईं उन्होंने बड़ा सा मुंह खोला। यही उनके लिए मुसीबत का सबब ले आया। जैसे ही उन्होंने गोलगप्पा डालने के लिए मुंह खोला, उनका जबड़ा खुला का खुला रह गया। दरअसल, उनका जबड़ा उतर गया और फिर बंद ही नहीं हुआ। वह दर्द से चिल्लाने लगीं। इससे वहां मौजूद परिवार के लोग घबरा गए। उनके साथ गोलगप्पा खाने पहुंचीं सावित्री देवी ने बताया, 'गोलगप्पा खाते समय दीदी ने जैसे ही मुंह खोला, वह खुला ही रह गया। हमें लगा शायद सामान्य दर्द होगा, पर जब मुंह बंद नहीं हुआ तो हम तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।'

महिला को रेफर किया दूसरे अस्पताल

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने महिला का जबड़ा सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश की। हालांकि, कई प्रयासों के बाद भी महिला को आराम नहीं मिला। इसके बाद डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का उच्च चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से गोलगप्पा बेचने वाला घबराया हुआ है। वहीं इस अचानक हुई मेडिकल समस्या के बाद महिला के परिजन दहशत में हैं। देखें वीडियो-

तेजी से मुंह खोलने पर डिस्लोकेट हो सकता है जबड़ा

दूसरी तरफ डॉक्टरों का कहना है कि तेजी से मुंह खोलने या बड़े आकार का खाद्य पदार्थ एक ही बार में खाने पर कई बार जबड़ा डिस्लोकेट हो जाता है। डॉक्टर मनोज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया, 'महिला के मुंह में आधा गोलगप्पा अंदर रह गया था और आधा गोलगप्पा बाहर आ गया था। महिला का मुंह खुला का खुला रह गया था। हम लोगों ने तमाम कोशिश की, लेकिन ज्यादा यू कट होने की वजह से जबड़ा ठीक नहीं हो पाया। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल हंड्रेड बेड चिचोली रिफर कर दिया।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article