उतरने वाले एस्केलेटर पर चढ़ने की कोशिश (इंस्टाग्राम)
Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया यूजर हैं और इंटरनेट पर एक्टिव रहते हैं। तो आपने सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले अजीबोगरीब वीडियो जरूर देखे होंगे। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। आप अगर कभी किसी मॉल या मेट्रो में गए होंगे तो आपने वहां पर एस्केलेटर जरूर देखा होगा। आजकल रेलवे स्टेशनों पर भी एस्केलेटर देखने को मिल जाते हैं।
वायरल हो रहा वीडियो एस्केलेटर से ही जुड़ा है। आपने देखा होगा कि एस्केलेटर दोनों तरह के होते हैं। एक जो लोगों को ऊपर ले जाते हैं, वहीं दूसरे जो लोगों को ऊपर से नीचे लाते हैं। सोचिए अगर कोई इसके विपरीत क्रिया करने लगे तो क्या होगा। इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग नीचे उतरने वाले एस्केलेटर से ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वह विज्ञान के नियमों को फेल करने की कोशिश कर रहे थे। देखें वीडियो-
हालांकि, अंत में जो होता है, वह आपको यकीनन सोचने पर मजबूर कर देगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि कुछ लोग एक उतरने वाले एस्केलेटर से ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वह सीढ़ी की तरह एक के बाद एक स्टेप चढ़ने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालांकि, काफी कोशिश के बाद भी वह लोग ऊपर चढ़ नहीं पाते हैं। वह फालतू में ही एस्केलेटर पर काफी देर तक मेहनत करते हैं। वीडियो को @namaste_vidisha नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।