वायरल न्यूज़

Video: प्रेमी के साथ रोमांस कर रही थी पत्नी.. तभी घर आ धमका पति, फिर जो हुआ देखकर आपका दिल टूट जाएगा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 21, 2023, 03:10 PM IST

Wife Cheating Husband Video: पत्नी अपने प्रेमी के साथ रोमांस कर रही होती है। वह जैसे ही पति को कमरे में देखती है, उसके होश उड़ जाते हैं। वहीं, पति अपनी पत्नी की बेवफाई से इस कदर टूट जाता है कि वहीं जमीन पर नीचे बैठकर रोने लगता है।

Image

पत्नी ने किया धोखा (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पति के जाते ही प्रेमी को बुला लेती है पत्नी
  • प्रेमी के साथ रोमांस कर रही थी पत्नी
  • तभी अचानक वापस लौट आता है पति

Wife Cheating Husband Video: सोशल मीडिया पर पति-पत्नी से जुड़े कुछ वीडियो ऐसे देखने को मिलते हैं, जिसके बाद लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल टूट जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति के घर से जाने के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया था। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ रोमांस करने लगती है। तभी अचानक पति वापस आ जाता है।

पत्नी ने की पति से बेवफाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि पति के घर से ऑफिस के लिए निकलते ही, पत्नी अपने प्रेमी को घर बुला लेती है। पत्नी को लगा था कि पति अब शाम को ही ऑफिस से वापस लौटा। हालांकि, पति वक्त से पहले ही घर लौट आता है। वह दूसरी चाभी से घर का दरवाजा खोलकर अंदर आता है। इसके बाद वह सीधे उस कमरे में पहुंच जाता है, जिस कमरे में उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रोमांस कर रही थी। यह देखकर पति के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ रोमांस कर रही होती है। वह जैसे ही पति को कमरे में देखती है, उसके होश उड़ जाते हैं। इसके बाद वह तुरंत अपने प्रेमी से अलग होती है और पति को मनाने लगती है। वहीं पति अपनी पत्नी की बेवफाई से इस कदर टूट जाता है कि वहीं जमीन पर नीचे बैठकर रोने लगता है। पति को मायूस बैठा देख पत्नी तुरंत माफी मांगना शुरू करती है, लेकिन पति चुपचाप बैठकर रोता रहता है। इसके बाद पत्नी भी अपने आंसू नहीं रोक पाती है। वीडियो में यह दृश्य दिल तोड़ने वाला है। वीडियो को khan0079778 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article