वायरल न्यूज़

Video: अंधेरी रात में चलती स्कूटी पर ये कैसा इश्क लड़ा रहे थे लड़का-लड़की, जैसे ही नजदीक आए लोग..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 20, 2023, 04:56 PM IST

Couple on Scooty: आप देख सकते हैं कि अंधेरी रात में एक कपल स्कूटी से जा रहा है। अचानक लड़का अपने हाथ पीछे करके लड़की को पकड़ता है और दोनों अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। इस दौरान किसी ने पीछे से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Image

स्कूटी पर रोमांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कूटी पर रोमांस करता दिखा कपल
  • कथित तौर पर दिल्ली का बताया जा रहा वीडियो
  • स्कूटी पर इश्क फरमाने का एक और वीडियो

Couple on Scooty: पिछले कुछ दिनों में सड़क पर बाइक या स्कूटी चलाते रोमांटिक कपल का वीडियो काफी देखा गया है। देश के अलग-अलग शहरों से ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें चलती बाइक या स्कूटी पर कपल इश्क फरमाते नजर आए थे। इसी क्रम में एक वीडियो कथित तौर पर देश की राजधानी दिल्ली का सामने आया है। इस वीडियो में एक कपल बहुत ही अजीबोगरीब अंदाज में चलती स्कूटी पर इश्क फरमाता नजर आ रहा है।

अजीबोगरीब तरीके से रोमांस करता दिखा कपल

कपल का यह वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि युवाओं के सिर पर इश्क का खुमार चढ़कर बोल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंधेरी रात में एक कपल स्कूटी से जा रहा है। स्कूटी लड़का चला रहा है, वहीं लड़की पीछे बैठी नजर आ रही है। अचानक लड़का अपने हाथ पीछे करके लड़की को अजीबोगरीब तरीके से पकड़ता है और दोनों अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। देखें वीडियो-

भले ही सोशल मीडिया पर इस वीडियो का दिल्ली का होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सफेद रंग की स्कूटी भरी सड़क पर चल रही है और कपल अजीबोगरीब तरह से उस पर बैठकर रोमांस कर रहे हैं। वीडियो को @shalukashyap28 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, '.ये कैसा इश्क हो रहा है दिल्ली वालों को।' जिस तरह बैठकर लड़का-लड़की रोमांस कर रहे होते हैं, अगर थोड़ा सा भी बैलेंस बिगड़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article