Dulha Dulhan Fight Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो की बहार आ गई है। शादियों के कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर मजा ही आ जाता है। कई बार शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ऐसी हरकतें करते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शादी की स्टेज पर एक दूल्हा-दुल्हन जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
दूल्हा-दुल्हन में जमकर होती है पिटाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के मंच पर दूल्हा-दुल्हन भिड़ जाते हैं। दोनों एक-दूसरे को जमकर मारते-पीटते हैं। न सिर्फ दोनों एक-दूसरे को मारते हैं, बल्कि लात-घूंसे भी बरसाते हैं। दरअसल, दोनों के बीच मिठाई खिलाने को लेकर झगड़ा हो जाता है। यह झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि दूल्हा सबके सामने अपनी दुल्हन को मारने लगता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन के बाल पकड़-पकड़कर मारता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग दूल्हे को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन दूल्हा रुकने को तैयार नहीं होता है। देखें वीडियो-
जब दूल्हा रुकता नहीं है तो दुल्हन भी भड़क जाती है। इसके बाद वह अपना रौद्र रूप दिखाने लगती है। उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वह ‘आव देखती है ना ताव’ दूल्हे को जोरदार थप्पड़ मार देती है। यही नहीं दुल्हन भी दूल्हे का बाल पकड़कर मारने लगती है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है लेकिन वीडियो को @gharkekalesh नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। मात्र 27 सेकंड के यह वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो बेहद फनी भी है।
