वायरल न्यूज़

कौए ने इतनी चतुराई से मारी शख्स की पॉकेट, देखकर बड़े-बड़े पॉकेटमार के उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2023, 05:25 PM IST

इंस्टाग्राम पर कौए का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में कौए ने जिस अंदाज में एक शख्स की पॉकेट मारी, उसे देखकर लोग हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे हैं।

Image

कौए का वीडियो वायरल

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐसा हादसा नहीं देखा होगा आपने कभी
  • कौए ने अजीबो-गरीब अंदाज में मारी पॉकेट
  • वीडियो हो रहा वायरल

Video Viral: सोशल मीडिया (Social media) पर अक्सर ऐसे फनी मीम्स और वीडियो (Funny videos) वायरल होते रहते हैं जो लोगों को हंस-हंसकर लोट-पोट होने के लिए मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है। इस वायरल वीडियो (Viral video) में एक कौए की अजीबो-गरीब हरकत देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे।

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कौए ने जिस अंदाज में शख्स की पॉकेट मारी वह देखने लायक है। एक आदमी एक दुकान के बाहर आराम से बैठकर बाहर के नजारे का लुत्फ उठा रहा होता है। इतने में एक कौआ दुकान के अंदर आ बैठता है और शख्स के पीछे से उसके पॉकेट में रखे हुए रुपये निकाल लेता है। शख्स को इस बात की बिल्कुल भनक नहीं लगती है। थोड़ी देर बाद वह जब पीछे मुड़कर देखता है तो कौआ के पास अपने पैसे देखकर हैरान रह जाता है। वह कौआ से अपने पैसे छीनता है और वापस उन्हें पॉकेट में रखता है।

वीडियो पर लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

इस मजेदार वीडियो पर लोगों के दमदार कमेंट्स (Comments) आ रहे हैं। लोगों ने कौआ को जाबाज लुटेरा नाम दिया है। तो वहीं किसी ने चटकारे लेते हुए लिखा है कि आज के जमाने में इंसानों से ज्यादा दिमाग पक्षियों के पास है। तो वहीं एक यूजर ने मज़े लेते हुए लिखा है कि पॉकेटमारों को इस कौआ से पॉकेटमारी के गुर सीखनी चाहिए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gultasdann नाम के यूजर आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अबतक 29 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और लाखों लोगों ने देखा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article