सोशल मीडिया पर वैसे तो जो वीडियो वायरल होते हैं। उनमें ज्यादातर फनी, मेम्स और जुगाड़ वाले होते हैं। पर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में हम देखते हैं कि एक महिला किचन में सब्जी काट रही होती है। इसी बीच कोई चीज जो गैस चूल्हे पर चढ़ी हुई होती है। वह फट जाती है। जिसके बाद वह महिला आनन-फानन में अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भाग जाती है।
दरअसल सोशल मीडिया पर 25 सेकंड के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद पहले तो आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो किचन का है। जहां महिला खाना रही होती है। इसी बीच गैस चूल्हे पर रखा हुआ प्रेशर कुकर फट जाता है। जिसके बाद महिला किसी तरह से अपनी जान बचाकर बाहर भाग जाती है। कुछ सेकंड बाद एक पुरुष किचन में आता है। वह भी यह नजारा देख अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाता है। इसलिए खाना बनाते सावधान रहें और उसमें भी अगर प्रेशर कुकर गैस पर चढ़ा हुआ हो तो उस पर और ध्यान देने की जरूरत है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर @Fekunator नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।
प्रेशर कुकर में खाना बनाते समय रखें बहुत सावधानी
जिसके कैप्शन में लिखा है: 'किचन में काम करते हुए प्रेशर कुकर फट गया। प्रेशर कुकर में खाना बनाते समय बहुत सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह आपके और आपके परिवार के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।' इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "प्रेशर कुकर ध्यान न देने पर खतरनाक साबित हो सकता है।
हमेशा सही तरीके से ढक्कन बंद करें ओवरफिल न करें और सही समय पर गैस बंद करें। सुरक्षा की ये छोटी-छोटी आदतें ही kitchen accidents से बचा सकती हैं।", दूसरे ने लिखा: "प्रेशर कुकर से खाना बनाते समय उसकी सिटी का ध्यान रखना चाहिए ,उसको चेक करते रहना चाहिए।कई बार सिटी ब्लॉक हो जाती है और कुकर के अंदर प्रेशर बनने से वह फट जाता है।", तीसरे ने लिखा: प्रेशर कुकर, गैस सिलेंडर ये सब किचेन में बम हैं भाई"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
