आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया का उपयोग करता है। आपके पास भी अगर टच फोन है तो आप भी सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर होंगे ही। यहां पर आए दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर एक ड्राई फ्रूट बेचने वाली बच्ची फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हुई दिखाई दे रही है। बच्ची की अंग्रेजी सुनकर आपके भी चेहरे मुस्कान आ जाएगी।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक कार वाला आता है। जिससे बच्ची अंग्रेजी में पूछती क्या आप कुछ लेंगे। जिस पर वह कार वाला शख्स पूछता है, तु्म्हारे पास क्या है? जिसके बाद बच्ची उन तमाम ड्राई फ्रूट्स का नाम लेती है। जो उसके पास होते हैं। जिसके बाद वह शख्स एक आइटम को उठा कर उसका रेट पूछता है। जिसके बच्ची उस ड्राई फ्रूट का कीमती बताती है। फिर शख्स बच्ची से पूछता है कि आपको कितनी भाषाएं आती हैं। जिस पर बच्ची कहती है, छह। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडियो यूजर्स की आई प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @drshareen00 नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है कि 'एक नन्ही सी बच्ची ड्राई फ्रूट बेच रही थी चेहरे पर मासूमियत और बात करने का अंदाज़ बहुत ही आत्मविश्वास से भरा हुआ था। खरीदने वाले ने पूछा तुम्हें कितनी लैंग्वेज आती हैं बच्ची मुस्कुराई और बोली- 6 लैंग्वेज में'।
इस वीडियो को अब तक 1 लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा: "इस नन्ही बच्ची की मुस्कान देखकर तो आंखें नम हो गईं। इतनी छोटी उम्र में सड़क किनारे फल बेचते हुए भी इतनी निश्छलता और प्यार भरी आवाज। '6 ले लो जी' कहते हुए वो मासूमियत, जो हमें अपनी जिंदगी की भागदौड़ में भूल जाती है।
ये बच्ची नहीं, एक सबक है , कि खुशी छोटी-छोटी चीजों में है, और मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।", दूसरे यूजर ने लिखा: "जो बच्ची किसी विश्वविद्यालय में होनी चाहिए...वो आज गाड़ियों में वस्तु विनिमय कर रही है अपनी जीविकोपार्जन के लिए...दुनिया में आरक्षण अगर कहीं बचा हो तो इसे मिलना चाहिए, आरक्षण की उपयोगिता यहीं सिद्ध होगी...!", तीसरे यूजर ने लिखा: "मजबूरियां इंसान को क्या-क्या करवाती हैं। 6 लैंग्वेज आती है ड्राई फ्रूट बेच रही है, ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए ताकि वह आगे बढ़ पाए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
