वायरल न्यूज़

Video: बाघ के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे दो शख्स, पलट के जानवर ने दहाड़ दिया.. हो गई ऐसी की तैसी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 19, 2023, 11:53 PM IST

Tiger Attack Video: एक शख्स बाघ को लगातार लकड़ी की छड़ी से परेशान कर रहा होता है। इससे बाघ गुस्से में भयंकर तरीके से दहाड़ता है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा।

Image

टाइगर का हमला (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ बहुत ही मजेदार वीडियो
  • टाइगर के साथ मजाक करना पड़ा महंगा
  • वीडियो में जो हुआ देखकर आएगी हंसी

Tiger Attack Video: कई लोग अपने आपको कुछ ज्यादा ही दिलेर समझने लगते हैं। इसके बाद वह खूंखार जानवरों के सामने भी अपनी हेकड़ी दिखाने से बाज नहीं आते। जबकि, उन्हें पता होता है कि अगर जानवर अपने पर आ जाएगा, तो उनकी हालत खराब हो जाएगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है दो शख्स टाइगर के पास पहुंचकर हंसी-मजाक करने लगते हैं। इसके बाद जो होता है, वह आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

तेजी से दहाड़ मारता है बाघ

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि दो शख्स एक टाइगर के पास बैठे होते हैं। वह जंगली जानवर के साथ हंसी-ठिठोली में बिजी होते हैं। गौरतलब है कि इन दिनों चिड़ियाघरों में बाघों, शेरों आदि खूंखार जानवरों के साथ सेल्फी खिंचाने का ट्रेंड बन गया है। जंजीर से जकड़े बिग कैट्स के करीब आकर लोग जमकर फोटो क्लिक करवाते हैं। इस वीडियो में भी दोनों शख्स ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक बाघ के साथ तस्वीर क्लिक करवाने के साथ-साथ हंसी-ठिठोली करने लगते हैं। देखें वीडियो-

दोनों शख्स जब फोटो क्लिक करवा रहे थे, तभी टाइगर के मन में न जाने क्या आता है। वह पलटकर एक बार दहाड़ देता है। दरअसल, एक शख्स बाघ को लगातार लकड़ी की छड़ी से परेशान कर रहा होता है। इससे बाघ गुस्से में भयंकर तरीके से दहाड़ता है। इससे दोनों शख्स की हालत खराब हो जाती है और वह गिरते-पड़ते हुए बाड़े से भागते हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों शख्स हांफते और डरते हुए वहां से निकलते हैं। वीडियो को @HasnaZarooriHai नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article