Snake Yawn Video: जब हमारी नींद पूरी नहीं होती है तो हमें जम्हाई आती रहती है। कई बार दूसरों को जम्हाई लेते देखकर भी जम्हाई आने लगती है। आपने इंसानों को तो अक्सर जम्हाई लेते देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खूंखार सांप भी जम्हाई लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक जहरीले सांप के जम्हाई लेने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी कंपकंपी छूट जाएगी। वीडियो ने लोगों के रातों की नींद उड़ा दी है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं।
वीडियो को देखकर छूट जाएगी आपकी कंपकंपी
वीडियो में आपको एक हरे रंग का खूंखार सांप नजर आ रहा होगा। सबसे पहले दिखता है कि सांप बहुत ही शांत है। इसके बाद वह जम्हाई लेना शुरू करता है। शुरूआत में तो यह नॉर्मल दिखता है, लेकिन जैसे-जैसे सांप अपना मुंह खोलता जाता है, भयावह नजारा देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। आखिर में सांप अपना पूरा मुंह खोल देता है। आपने शायद ही इससे पहले ऐसा कभी देखा होगा। आपको शायद ही पता रहा होगा कि सांप भी जम्हाई लेते हैं। देखें वीडियो-
इस वीडियो को @TerrifyingNatur नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, “क्या आपने कभी सांप को जम्हाई लेते देखा है?” बता दें कि कई सांप बहुत शर्मीले और अकेले में रहने वाले होते हैं। कभी भी वह स्वयं किसी को काटते नहीं हैं। हालांकि, वह जरूरत पड़ने पर सिर्फ अपना शिकार करते हैं। वहीं जब उन्हें खतरा नजर आता है तो वह अपने बचाव में हमला करते हैं। दुनिया में सांपों की लगभग 3,000 प्रजातियां पाई जाती हैं। उनमें से सिर्फ 600 प्रजातियां ही जहरीली हैं। वहीं, सिर्फ 200 प्रजातियां ही इंसानों की जान लेने में सक्षम हैं।
