Dog Chicken Fight Video: सोशल मीडिया पर हमें कई बारे ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है।इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक कुत्ते और एक मुर्गे की लड़ाई का है। आपने कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई तो सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी कुत्ते और मुर्गे की लड़ाई देखी है? आज हम आपको एक कुत्ते और एक मुर्गे की लड़ाई का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि दो जीवों का लड़ना तो आम बात है।
कुत्ते और मुर्गे की लड़ाई का वीडियो
दरअसल, इस लड़ाई का जो रिजल्ट निकला वह हैरान करने वाली बात है। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि दो छोटे-बड़े जानवरों के बीच कैसी लड़ाई होती है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गे अपने साहस के दम पर एक कुत्ते को भी मात दे देता है। यहां तक कि कुत्ते को मुर्गे से बचकर भागना पड़ता है। आप देख पाएंगे कि एक अदने से मुर्गे ने खूंखार कुत्ते को चोंच मार-मारकर भगा दिया है। देखें वीडियो-
वीडियो में देख सकते हैं कि किसी गली में एक मुर्गे और एक कुत्ते में लड़ाई हो गई है। इसके बाद मुर्गे को गुस्सा आ जाता है। फिर वह अपने चोंच से ऐसा हमला करता है कि मुर्गा परेशान हो जाता है। आप देख सकते हैं कि मुर्गा लगातार अपनी चोंच से कुत्ते पर हमला करता है। मुर्गे लगातार अपनी चोंच कुत्ते के मुंह पर मारता है। इसके बाद कुत्ता अपनी जान बचाकर भागने लगता है। यहां भी मुर्गा उसका पीछा नहीं छोड़ता है और उसे खदेड़ लेता है। वीडियो को animal_lover_wagad नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
