वायरल न्यूज़

Video: गाड़ियों का ऐसा हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, हवा में उड़ गया ड्राइवर, देखें दिल दहलाने वाला नजारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 25, 2022, 02:25 PM IST

Shocking Accident Video: वीडियो में दो कारों की ऐसी भिड़ंत दिखाई देगी, जिसके बाद कार का ड्राइवर आसमान में हवा में उड़ जाता है। यह वीडियो बहुत ही भयावह है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

Image

एक्सीडेंट वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा होगा इतना खतरनाक वीडियो
  • एक्सीडेंट के बाद हवा में उड़ गया ड्राइवर
  • वीडियो देखकर लोगों की कांप गई रूह

Shocking Accident Video: सड़क पर आपने बहुत सारे भीषण हादसे देखे होंगे। कई हादसे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में दो कारों की ऐसी भिड़ंत दिखाई देगी, जिसके बाद कार का ड्राइवर आसमान में हवा में उड़ जाता है। यह वीडियो बहुत ही भयावह है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

देखें शॉकिंग वीडियो

आप देख सकते हैं कि सड़क पर तमाम गाड़ियां दौड़ रही हैं। इसी दौरान एक कार सामने से आती है और दूसरी कार से काफी जोर से टकराती है। इन दोनों कारों की टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार को चला रहा ड्राइवर हवा में उड़ जाता है। आप देख सकते हैं कि वह हवा में उड़कर काफी दूर जाकर गिरता है। आप इस खतरनाक एक्सीडेंट का वीडियो देखकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कारों की टक्कर में यह शख्स कैसे बाहर निकला और हवा में उड़ गया। देखें वीडियो-

वीडियो को @ViciousVideos नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने वीडियो लाइक कर लिया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का और कहां का है। हालांकि वीडियो देखकर लोगों की हालत खराब हो रही है। जिस तरह शख्स कार से निकलकर हवा में उड़ता है और काफी दूर जाकर नीचे गिरता है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि शख्स को बहुत ही गंभीर चोटें आई होंगी। हमें यह भी पता नहीं चल पाया है कि शख्स की जान बची या नहीं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article