वायरल न्यूज़

Video: कांच के गिलास में निकाला सांप का जहर, फिर पानी मिलाकर पी गया शख्स, देखकर कांप जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 19, 2023, 04:24 PM IST

Snake Video: एक शख्स अपने एक हाथ में कांच का गिलास लेता है और दूसरे हाथ में एक सांप पकड़ा होता है। सबसे पहले वह कांच के गिलास में सांप का जहर निकालता है, इसके बाद उस सांप के जहर में पानी मिलाकर उसे पी जाता है। वीडियो देखकर आप कांप जाएंंगे।

Image

सांप का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • सांप का जहर पीता नजर आया शख्स
  • पानी मिलाकर पी जाता है सांप का जहर

Snake Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले कुछ खूंखार जीवों में से एक होते हैं। सांप को अपने सामने देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। कहते हैं कि धरती में पाए जाने वाले कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि अगर वह किसी को डस लें तो इंसान पानी नहीं मांगता। हालांकि, इस वीडियो में एक इंसान सांप के साथ खिलवाड़ तो करता दिख ही रहा है। इसके साथ ही वह सांप का जहर गिलास में निकालकर उसमें पानी मिलाता है और पी जाता है।

सांप का जहर पी जाता है शख्स

इस वीडियो को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए। सबसे पहले आपको वीडियो में दो शख्स नजर आ रहे होंगे। इसमें से एक शख्स ने अपने हाथ में एक जहरीले सांप को पकड़ा हुआ है। इस के बाद वह दूसरे हाथ में एक कांच का गिलास लेता है और सांप का जहर उस कांच के गिलास में निकालता है। इसके बाद उस गिलास में पानी मिलाता है। यहां तक देखकर आपको कुछ समझ में नहीं आएगा। इसके बाद अचानक शख्स उस कांच के गिलास में मिलाया गया लिक्विड किसी ड्रिंक की तरह पी जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो को Animal and Reptile Addict नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में जितनी आसानी से शख्स सांप का जहर पीता दिख रहा है, ऐसा लगता है उसने पहले भी सांप का जहर पिया है। फिलहाल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लाखों लोगों ने वीडियो देख लिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article