वायरल न्यूज़

Video: छोटे बच्चे ने अपने हुनर से बड़े-बड़े स्टंटबाजों की हालत कर दी पतली, वीडियो देख आप भी छोड़ देंगे पसीने

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 8, 2023, 05:10 PM IST

Boy Stunt Video: वीडियो में नजर आ रहे बच्चे का नाम ईस्टन है। सबसे पहले आप देखेंगे कि वह दौड़कर अपने गार्डन में बने सेटअप के पास पहुंचता है। इसके बाद वह कूदता-फांदता पूरा सेटअप पार करता है। जब तक वह सेटअप पार नहीं कर लेता है, तब तक दम नहीं लेता।

Image

बच्चे का जबरदस्त स्टंट (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • 9 साल के बच्चे का अमेजिंग वीडियो वायरल
  • बच्चे ने अपने हुनर से लोगों को किया हैरान
  • बच्चे का स्टंट देखकर दिग्गजों के निकले पसीने

Boy Stunt Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे, जैसा आपने शायद ही रियल लाइफ में कभी देखा हो। इसी क्रम में एक बच्चे का वीडियो लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा बहुत ही अमेजिंग स्टंट कर रहा है। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं। बच्चा अपनी अमेजिंग स्किल से लोगों का मन मोहता भी नजर आ रहा है।

मुश्किल स्टंट को कर दिया आसान

बच्चे का वीडियो देखकर आपके मुंह से भी निकल आएगा कि आपने इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा। बच्चे ने अपने टैलेंट से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। वीडियो की शुरुआत में छोटा बच्चा अपने घर के बगीचे में नजर आता है। अपने घर के बगीचे में बनाए गए सेटअप में बच्चा इसके बाद जबरदस्त स्टंट परफॉर्म करने लगता है। बच्चा कुछ इस तरह से अपनी बॉडी की शक्ति दिखा रहा है, जिसकी एनर्जी देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। बच्चा अपने एनर्जेटिक वीडियो से तहलका मचा रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में आपको एक 8-9 साल का लड़का दिख रहा होगा। बताया जाता है कि लड़का फ्लोरिडा का रहने वाला है। वह एक ही सांस में अपने घर के बगीचे में बनाए गए सेटअप में स्टंट दिखा रहा है। आप सबसे पहले देखेंगे कि वह दौड़कर सेटअप के पास पहुंचता है। इसके बाद वह कूदता-फांदता है। वह जब तक पूरा सेटअप पार नहीं कर लेता, तब तक दम नहीं लेता है। वीडियो में नजर आ रहे बच्चे का नाम ईस्टन है। बच्चे के पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। बच्चे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 17 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article