वायरल न्यूज़

Viral: 85 साल पहले का Video देखकर चौंक गए वैज्ञानिक, मोबाइल पर बात करती नजर आई महिला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 2, 2023, 06:19 PM IST

Ajab Gajab Video: वीडियो 1938 का बताया जा रहा है, जो 85 साल पुराना है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि टाइम ट्रैवल संभव है। इस फुटेज के सामने आने के बाद कॉन्स्पिरेसी थ्योरिस्ट्स ने दावा किया है कि यह टाइम ट्रैवल को साबित करता है।

Image

मोबाइल पर बात करती दिखी महिला (यूट्यूब)

Ajab Gajab Video: अगर आपसे कोई बोले कि 85 साल पहले भी मोबाइल था, तो शायद आप हैरान रह जाएंगे। आप सामने वाले को मूर्ख भी कह उठेंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है। उसे देखकर आप तो क्या वैज्ञानिक भी हैरान रह गए हैं। 85 साल पुराने इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मोबाइल पर बात कर रही है। इस वीडियो ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। कई लोग कह रहे हैं कि वीडियो फेक है, वहीं कई लोग यह भी कह रहे हैं कि इस वीडियो से टाइम ट्रैवल का सबूत मिला है।

वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई सारी लड़कियां और महिलाएं कहीं जा रही होती हैं। उन सबके बीच एक लड़की मोबाइल पर बात करती नजर आती है। वीडियो 1938 का बताया जा रहा है, जो 85 साल पुराना है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि टाइम ट्रैवल संभव है। डेलीस्टार की खबर के अनुसार, साल 1938 में यह वीडियो शूट किया गया है। इस फुटेज के सामने आने के बाद कॉन्स्पिरेसी थ्योरिस्ट्स ने दावा किया है कि यह टाइम ट्रैवल को साबित करता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि एक महिला ने अपने कान के पास हाथ रखा हुआ है। वीडियो में साफ पता चल रहा है कि वह मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही है। उसका अंदाज देखकर बिल्कुल भी ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि महिला फोन पर बात नहीं कर रही है। बता दें कि साल 1938 में मोबाइल फोन का अविष्कार नहीं हुआ था। सबसे पहला हैंडहेल्ड फोन 3 अप्रैल 1973 को सामने आया था। यह फोन न्यूयॉर्क सिटी में मोटोरोला कंपनी के मार्टिन कूपर ने लोगों को दिखाया था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article