Python Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर की सीलिंग से एक सांप की पूंछ लटकी हुई नजर आ रही थी। घर के किसी सदस्य ने जब सांप की पूंछ लटककी हुई देखी तो सीधा स्नेक कैचर को बुला लिया गया। इसके बाद स्नेक कैचर ने आकर सांप की पूंछ पकड़नी चाही। हालांकि, इस चक्कर में छत की सीलिंग टूट गई। इसके बाद जो नजारा दिखा, उसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी।
छत की सीलिंग से निकलते हैं दो अजगर
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही छत की सीलिंग टूटती है, वैसे ही दो विशालकाय अजगर बाहर आ जाते हैं। यह देखकर लोगों की चीख निकल जाती है। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अजगरों को निकालने के बाद उन्हें जंगल में छोड़ा गया। इसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली।
