वायरल न्यूज़

Video: बाइक से आ रहा था शख्स, अचानक नाले में गिरा और गुम हो गई उसकी गाड़ी, हेलमेट पहनकर ढूंढता रहा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 9, 2023, 02:31 PM IST

Delhi Rain Video: वीडियो में एक शख्स हेलमेट लगाकर अपनी बाइक ढूंढता नजर आ रहा है। दरअसल, यह शख्स अपनी बाइक पर बैठकर कहीं से आ रहा था। इस दौरान ​​​यह शख्स निर्माणाधीन नाले में बाइक समेत गिर जाता है। इसके बाद उसकी बाइक बह जाती है।

Image

नाले में खो गई बाइक (ट्विटर)

Delhi Rain Video: देश के कई इलाको में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके साथ ही जलजमाव की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स भरे हुए नाले के पानी में कुछ ढूंढ रहा है। आप सोच रहे होंगे कि उसका कुछ सामान गिर गया होगा, लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि शख्स अपनी बाइक उस पानी में ढूंढ रहा है।

बाढ़ के पानी में गुम हो गई बाइक

दरअसल, शख्स कहीं से आ रहा था इस दौरान बाढ़ में जमा हुए पाने में उसकी बाइक गुम हो जाती है। यह शख्स निर्माणाधीन नाले में बाइक समेत गिर जाता है। इसके बाद उसकी बाइक बह जाती है। शख्स हेलमेट पहनकर अपनी बाइक ढूंढता नजर आ रहा है। वह यहां वहां अपने हाथ नीचे डालता है और बाइक ढूंढने की कोशिश करता है। इसके बाद भी उसकी बाइक कहीं नहीं मिलती है। देखें शॉकिंग वीडियो-

वीडियो दिल्ली के संगम विहार इलाके का बताया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली की तेज बारिश में एक निर्माणाधीन नाला उफान पर आ जाता है। चारों तरफ नाले में गंदा पानी नजर आ रहा है। इस दौरान शख्स अपने सिर पर हेलमेट लगाए अपनी बाइक ढूंढता नजर आ रहा है। बता दें कि दिल्ली में बारिश ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले सीपी से भी जलजमाव के कई वीडियो सामने आए हैं। भारी बारिश से लोगों को काफी नुकसान हुआ है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article